ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

RBI ने KYC अपडेट की आड़ में धोखाधड़ी के खिलाफ जारी की चेतावनी, कहा- रहें सावधान

भारतीय रिजर्व बैंक ने तमाम बैंकों को ग्राहकों को एक बड़ी राहत दी है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि कोई भी बैंक दिसंबर 2021 तक किसी ग्राहक का खाता इस आधार पर फ्रीज नहीं कर सकता है कि उसने अपनी केवाईसी अपडेट नहीं की है। दरअसल, केवाईसी के नाम पर इन दिनों कई ठग लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में आरबीआई ने लोगों को ठगों से बचकर रहने का अलर्ट भी जारी किया है।

नहीं फ्रीज होगा अकाउंट, करें शिकायत
कोरोना काल में संक्रमण के डर के चलते बहुत सारे लोग बैंक नहीं जा सके और कुछ ही ऐसे बैंक हैं जो ऑनलाइन केवाईसी की सुविधा देते हैं। ऐसे में कुछ ठग लोगों को इस बात की धमकी दे रहे हैं कि अगर वह उनके साथ कुछ डिटेल साझा नहीं करते हैं तो उनका अकाउंट फ्रीज हो जाएगा। कई लोग इन धमकियों से डर कर ठगों को अपनी अहम जानकारियां दे रहे हैं, जिसके खाते से पैसे गायब हो जा रहे हैं।

RBI ने जारी किया अलर्ट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सोमवार को एक अलर्ट जारी कर बैंक ग्राहकों को सतर्क रहने को कहा है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि उसे इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि बैंक ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने के नाम पर चूना लगाया जा रहा है। अगर कस्टमर ने कॉल, मैसेज या अवैध ऐप पर अपनी जानकारी साझा की तो ठगों को उसके अकाउंट का एक्सेस मिल जाएगा और वे ग्राहक को चूना लगा सकते हैं। केंद्रीय बैंक ने लोगों को ऐसे ठगों से सावधान रहने को कहा है।

Related Articles

Back to top button