ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
मनोरंजन

अमेजन प्राइम वीडियो ने रिलीज किया ‘छोरी’ का पहला मोशन पोस्टर, दर्शकों मिलेगा हॉरर का नया तड़का

नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो जल्द ही अपने दर्शकों के लिए हॉरर फिल्म का तोहफा लेकर आने वाला है। इस हॉरर फिल्म का नाम ‘छोरी’ है। मंगलवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म ‘छोरी’ में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

रिलीज किए मोशन पोस्टर में एक चुडैल को दिखाया गया है। जिसने रेड कलर के दुपट्टे से अपना सिर और आधा चेहरे ढका हुआ है। उसका आधा चेहरा काफी डरावा दिखाया गया। वहीं पोस्टर के बैकग्राउंड में एक बच्ची की आवाज सुनाई दे रही है जो लोरी गा रही है। ‘छोरी’ का यह पोस्टर हॉरर फिल्मों के शौकीन दर्शकों को काफी पसंद आ सकता है। अमेजन प्राइम वीडियो ने पोस्टर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

दर्शक और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म ‘छोरी’ के पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। यह फिल्म इस साल नवंबर को रिलीज होगी। ‘छोरी’ मराठी फिल्म ‘लपाछापी’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में नुसरत भरूचा के साथ मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं फिल्म ‘छोरी’ का निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं।

दर्शक और नुसरत भरूचा के फैंस फिल्म ‘छोरी’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बात करें नुसरत भरूचा की अन्य फिल्मों की तो वह जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। नुसरत भरुचा जल्द रामसेतु में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की अहम भूमिका होगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘जनहित में जारी’ में भी नजर आने वाली है।

फिल्म ‘जनहित में जारी’ नुसरत भरुचा की एक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें वह कॉन्‍डम सेल्स एग्जीक्यूटिव की भूमिका निभाती दिखाई देंगीं। नुसरत भरूचा आखिरी बार फिल्म नेटफ्लिक्स पर शॉर्ट फिल्मों की सीरीज अजीब दास्तां में नजर आई हैं। इस सीरीज में उन्होंने खिलौना शॉर्ट फिल्म में काम किया था। फिल्म में नुसरत भरुचा ने एक नौकरानी का किरदार निभाया था।

Related Articles

Back to top button