ब्रेकिंग
हरियाणा सरकार ने 2014 की नीतियों के तहत पक्के हुए कर्मचारियों का मांगा पूरा ब्योरा, मुख्य सचिव के कड... LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ...
मनोरंजन

Priyanka Chopra Jonas ने भारी विरोध के बाद इस काम के लिए मांगी माफ़ी, कहा- मुझे खेद है, मैंने आपको निराश किया!

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने एक फ़ैसले के लिए अपने फैंस से माफ़ी मांगी है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में द एक्टिविस्ट नाम के रिएलिटी शो का मुद्दा गर्माया हुआ था, जिसे प्रियंका दूसरी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के साथ जज करने वाली थीं, मगर शो के फॉर्मेट को लेकर प्रियंका और शो मेकर्स की जमकर खिंचाई हुई, जिसे बाद ना सिर्फ़ फॉर्मेट बदला गया, बल्कि प्रियंका को माफ़ी भी मांगनी पड़ी।

क्या है मामला

अमेरिकन नेटवर्क सीबीएस और ग्लोबल सिटिज़न ने द एक्टिविस्ट नाम से एक रिएलिटी शो प्लान किया था, जिसमें एक्टिविस्ट्स (सामाजिक कार्यकर्ता) को एक-दूसरे से जूझना था। इन सामाजिक कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया अभियानों के आधार पर विजेता का चुनाव किया जाना था।

शो के निर्णायकों में प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ अमेरिकन गायक-गीतकार अशर और डांसिंग विद द स्टार्स से चर्चा में आयीं जूलियन ह्यू शामिल थे। प्रतिभागियों को इन निर्णायकों के सामने अपनी सोशल मीडिया अभियान वाली प्रतिभा का मुजाहिरा करना था। इस शो की ख़बर बाहर आते ही सोशल मीडिया में इसका ज़बरदस्त विरोध शुरू हो गया। लोगों ने इसे असंवेदनशील और बेहूदा करार दिया। भारी विरोध के बाद मेकर्स ने द एक्टिविस्ट शो का फॉर्मेट बदल दिया। अब इसे एक डॉक्यूमेंट्री के तौर पर पेश किया जाएगा।

क्या कह रही हैं प्रियंका

सीबीएस का स्टेटमेंट आने के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया के ज़रिए स्टेटमेंट जारी करके अपने सभी फैंस से उन्हें निराश करने के लिए माफ़ी मांगी। प्रियंका ने लिखा- पिछले एक हफ़्ते में आपकी आवाज़ की ताक़त देखकर मैं हिल गयी हूं। वजह और प्रभाव आंदोलनों के लिए ईंधन का काम करते हैं, और जब लोग आवाज़ उठाने के लिए एकजुट होेते हैं तो वास्तव में असर होता है।

आपकी बात सुनी गयी। शो ग़लत था, और मुझे खेद है कि इसमें मेरे शामिल होने से आप निराश हुए। इरादा था कि क्रांतिकारी विचारों के पीछे मौजूद लोगों को प्रकाश में लाया जाए और जिन मुद्दों के लिए वो अनथक काम करते हैं, उन्हें रेखांकित किया जा सके। मुझे ख़ुशी है कि नये फॉर्मेट में, उनकी कहानी रेखांकित होगी और मैं ऐसे लोगों के साथ काम करके ख़ुश हूं, जो ज़मीनी हक़ीक़त से वाकिफ हैं और जानते हैं कि कब रुकना है और कब पुनर्मूल्यांकन करना है।

प्रियंका अब हॉलीवुड की बेहद सफल फ्रेंचाइजी मैट्रिक्स की चौथी फ़िल्म द मैट्रिक्स- रिसरेक्शन में नज़र आएंगी, जिसमें किआनु रीव्स लीड रोल निभाते हैं। इसके अलावा वेब सीरीज़ सिटेडल की भी शूटिंग कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button