ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
देश

सेल अफसरों की लंबित समस्याओं का जल्द होगा समाधान

भिलाई। सेल प्रबंधन ने अधिकारियों की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। सेफी पदाधिकारियों के साथ बैठक में सेल चेयरमैन ने इसका आश्वासन दिया। नई दिल्ली स्थित सेल कारपोरेट ऑफिस के बोर्ड रूम में आयोजित बैठक में सेफी चेयरमैन एन के बंछोर व टीम तथा सेल-प्रबंधन की ओर से चेयरमैन सोमा मण्डल, डायरेक्टर (टेक्नीकल, प्रोजेक्ट और रा मटेरियल) हरिनंद राय तथा डायरेक्टर फायनेंस अमित सेन सहित सेल के अन्य उच्च अधिकारीगण शामिल हुए।

इस बैठक में सेफी ने सेल के अधिकारियों से जुड़े विभिन्ना मुद्दों पर सेल प्रबंधन से गंभीर चर्चा की। सेफी ने डीपीई गाइडलाइन के अनुरूप थर्ड पे-रिवीजन को शीघ्र लागू करने तथा एरियर्स का भुगतान करने की अपनी मांग दोहराई। सेल प्रबंधन ने डीपीई गाइडलाइन के तहत शीघ्र ही अधिकतम लाभ के साथ थर्ड पे-रिवीजन लागू करने पर अपनी सहमति जताई। सेफी ने थर्ड पे-रिवीजन के पूर्व जूनियर अफसरों के बैच-2008 व 2010 के पे-फिक्सेशन के मुद्दे को पुनः उठाया। इस संदर्भ में सेल प्रबंधन ने समाधान के लिए समिति का गठन किया है। यह समिति इस मुद्दे के समाधन हेतु हर संभावित सुझावों पर विचार कर अपनी अनुशंसा सेल प्रबंधन के सामने रखेगी। इसका समाधान 30 सितम्बर तक कर दिया जाएगा।

सेफी ने वित्त वर्ष 2020-21 के पीआरपी के एवज में एडवांस पेमेंट की मांग रखी। जिस पर प्रबंधन ने आष्वस्त किया कि दुर्गा पूजा के पहले पीआरपी पेमेंट जारी करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा सेल प्रबंधन ने कहा कि शीघ्र ही बैकों के साथ एक एमओयू किया जाएगा जिसके तहत इन बैंकों द्वारा सेल कर्मियों को कम दरों में हाउसिंग लोन तथा वाहन लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

सेल प्रबंधन ने बताया कि सेल अस्पतालों में मेडिकल सुविधाएं बेहतर करने हेतु एक समिति द्वारा वर्तमान के मेडिकल रूल्स की जांच की जा रही है। इस समिति द्वारा सुधार की अनुशंसा की जायेगी। वहीं टाउनशिप में बेहतर सुविधा की मांग पर सेल-प्रबंधन ने कहा कि बेकार हो चुके घरों को गिराया जा रहा है साथ ही पुराने घरों की बेहतर मरम्मत कर उन्हें पुनः उपयोगी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से नये घरों का निर्माण किया जा रहा है और भविष्य में भी किया जाता रहेगा।

सेफी ने एक बार में अधिक सीएल लेने की सीमा को बढ़ाने, एचआरए को पुनः प्रारंभ करने, जेओ बैच-2018 के ई-1 ग्रेड में नोशनल प्रमोशन, टीए व बीए तथा टर्मिनल टीए के दर बढ़ाने, नये एक्ीक्यूटिव प्रमोशन पालिसी में संसोधन की भी मांग की गई।

Related Articles

Back to top button