ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने ली शपथ, साेनी व रंधावा ने भी ली डिप्‍टी सीएम की शपथ

चंडीगढ़। कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता चरणजीत सिंह चन्‍नी पंजाब राजभवन में मुख्‍यमंत्री पद का शपथ ग्रहण ले ली। राज्‍यपाल ने उनको शपथ दिलाई। उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी नहीं पहुंच सके। वह सीएम और दोनों सीएम के शपथ ग्रहण करने केेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे बाद पहुंचे। वह करीब 10 मिनअ देर पहुंचे।

राहुल गांधी 10 मिनट की देरी से पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में

इससे पहले राहुल गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन वह शपथ ग्रहण करने के बाद पहुंचे। चन्‍नी पंजाब के पहले दलित मुख्‍यमंत्री हैं। वह पंजाब के 17वें मुख्‍यमंत्री बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह नहीं  आए। शपथ ग्रहण समारोह से पहले चरणजीत सिंह चन्‍नी पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत से मिलने पहुंचे।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह से मिलने जाएंगे नए सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी

उधर चरणजीत सिंह चन्‍नी ने कहा है कि वह शपथ लेने के बाद कैप्‍टन अमरिंदर  सिंह से मिलने जाएंगे। समारोह में पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू,तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा सहित कैप्‍टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट के अधिकतर मंत्री और कांग्रेस के कई विधायक भी पहुंचे

साेनिया गांधी चंडीगढ़ पहुंचीं, लेकिन सीधे शिमला चली गईं

उधर बताया जाता है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष साेनिया गांधी सुबह चंडीगढ़ आई थीं, लेकिन उन्‍होंने पंजाब के किसी नेता से बात नहीं की और शिमला चली गईं

इससे पहले चरणजीत सिंह चन्नी दो सेक्टर स्थित अपने सरकारी निवास से निकलकर चंडीगढ़ के जे.डब्लू मैरिट गए और वहां केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ राजभवन पहुंचे।

विनी महाजन और दिनकर गुप्ता मिले

मुख्य सचिव विनी महाजन और डीजीपी दिनकर गुप्ता ने नए बनने वाले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। उनके शपथ ग्रहण समारोह में मंच संचालन चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन ने किया

राजभवन में केवल 40 लोगों की एंट्री दी गई। इसमें चन्नी के रिश्तेदार, सीनियर अधिकारी और कांग्रेस के सीनियर नेता व कुछ विधायक ही शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद चन्नी सीधा मुख्यमंत्री दफ्तर जाएंगे जहां पदभार ग्रहण करने के बाद उनका साढ़े बारह बजे पंजाब भवन में मीडिया को संबोधित करने का कार्यक्रम है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कार्यक्रम काफी सीमित रखा गया। मीडिया को भी इसे कवर करने की अनुमति नहीं थी। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया।

जाखड़ ने कहा रावत का ट्वीट मुख्यमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला

उधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने एक ट्वीट करके कहा है कि पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने यह कहकर कि 2022 के चुनाव नवजोत सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में लड़े जाएंगे, मुख्यमंत्री पद की गरिमा को चोट पहुंचाई है।

शपथ ग्रहण करने से पहले चन्‍नी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र श्री चमकौर साहिब में गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका। चन्‍नी के साथ उनका परिवार भी था। चन्‍नी के शपथग्रहण समारोह में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस के दोनो केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन व हरीश राय चौधरी भी मौजूद रहे।

बता दें कि रंधावा, सिद्धू और जाख़ड़ मुख्‍यमंत्री पद के बड़े दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने चन्‍नी को मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला किया। कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चन्‍नी ने रविवार शाम राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आज दिन में 11 बजे तय किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फतेहगढ़ साहिब में दुफेडा वाले संत से  आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह शपथ गहण समारोह के लिए चंडीगढ़ की ओर रवाना हुए। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चंडीगढ़ के प्रदेश कांग्रेस भवन में भी सुबह से हलचल चल रही है। बताया जाता है कि चन्‍नी के साथ दो उपमुख्‍यमंत्री के शपथ लेने पर भी विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी इस बारे में कोई फैसला सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button