ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
मनोरंजन

20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगने के बाद सामने आया सोनू सूद का बयान, कहा- अंत भले का भला

मुंबई- बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर पर पड़ी इनकम टैक्स रेड की बाद उनपर 20 करोड़ के टैक्स चोरी का आरोप लगा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन पर 20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगाते हुए उनके चैरिटी ट्रस्ट द्वारा विदेशी चंदा अधिनियम एक्ट के नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है, ऐसे आरोपों के बाद सोनू सूद ने आज पहला पोस्ट किया है।

मेरा फाउंडेशन लोगों की जिंदगियां बचाने की मदद करने को तत्पर रहता है
सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि आपको हमेशा अपने हिस्से की सच्चाई बताने की जरूरत नहीं पड़ती। समय सब बता देता है। सोनू ने आगे लिखा कि मैं पूरी ईमानदारी से देश की लोगों की मदद कर रहा हूं. मेरा फाउंडेशन लोगों की जिंदगियां बचाने और जरूरतमंदों की मदद करने को तत्पर रहता है, मैं बीते चार दिनों से थोड़ा व्यस्त था इसलिए आप लोगों की मदद नहीं कर सका, अब मैं आप लोगों की मदद के लिए आ गया हूं, इसके साथ ही सोनू ने एक कोट लिखा कि कर भला हो भला, अंत भले का भला।

सोनू सूद ने कई फर्जी कंपनियों के जरिए अनसिक्योर्ड लोन दिखाया
इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना था कि सोनू सूद को फिल्म इंडस्ट्री से जो पैसा मिलता था उसमें से काफी पैसा उन्होंने अपनी इनकम ना दिखा कर कई फर्जी कंपनियों के जरिए अनसिक्योर्ड लोन दिखाया हुआ है। विभाग का दावा है कि अब तक की जांच के दौरान 20 ऐसी कंपनियों का पता चला है, जिनसे सोनू द्वारा अनसिक्योर्ड लोन दिखाया गया जबकि यह पैसा उनकी अपनी कमाई का था।

20 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनकम टैक्स चोरी में शामिल सोनू सूद 
विभाग के आला अधिकारी के मुताबिक, जब इन शैल कंपनियों के कर्ताधर्ताओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने शपथ पत्र के जरिए स्वीकार किया कि उन्होंने सोनू सूद को बोगस एंट्री दी थी।अब तक 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनकम टैक्स चोरी का पता चला है, हालांकि इन आरोपों पर सोनू सूद ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है।

Related Articles

Back to top button