ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

सिर्फ पैसा और पहुंच वालों को ही मिल रही हैं सरकारी नौकरियां : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसी सरकार का नाम लिए बगैर गम्भीर आरोप लगाया कि पैसे और पहुंच वालों को सरकारी नौकरियां मिल रही है। केजरीवाल ने ट्वीट कर सोमवार को कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। गोवा के युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही है। सरकारी नौकरियां सिर्फ पैसे वालों और ऊंची पहुंच वालों के लिए है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर गोवावासियों से चर्चा करने के लिए गोवा आ रहा हूं।

गौरतलब है कि गोवा के साथ-साथ पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात और उत्तर प्रदेश पांच राज्यों में अगले साल चुनाव होने जा रहे हैं। इन राज्यों में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। यहां जनसभाएं एवं दौरा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की मांग अभी से बढ़ गई है। इन सभी राज्यों के पार्टी पदाधिकारी अपने यहां किसी न किसी माध्यम से केजरीवाल को बुलाना चाह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button