ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
देश

भाजपा के पूर्व मंत्री ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटकता मिला शव

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 72 वर्षीय पूर्व विधायक पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पूरा मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है। यहां भाजपा के पूर्व विधायक राजिंदर पाल सिंह भाटिया लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। सोमवार को उनका शव उनके घर में फंदे से लटकता मिला। वे राजनांदगांव ज़िले में बीजेपी के क़द्दावर नेताओं में शामिल थे। भाटिया खुज्जी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। राजिंदरपाल सिंह भाटिया डॉ रमन सिंह के पहले कार्यकाल में परिवहन विभाग के राज्यमंत्री बनाए गए थे। वे खुज्जी विधानसभा से तीन बार विधायक चुने गए थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से बग़ावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए दूसरे नम्बर पर रहे, लेकिन क़द्दावर छवि की वजह से साल 2014 लोकसभा चुनाव के पहले उनकी घर वापसी की गई थी।

Related Articles

Back to top button