ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

केरल में लव व नार्को जिहाद के मुद्दे पर धर्म गुरुओं ने किया विमर्श

तिरुअनंतपुरम। लव व नार्कोटिक जिहाद संबंधी पाला बिशप के बयान के बाद केरल में जारी  राजनीतिक घमासान के बीच हिंदू, मुस्लिम व ईसाई धर्म गुरुओं ने सोमवार को तिरुअनंतपुरम में एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने समस्या के समाधान पर विमर्श किया। पाला बिशप जोसफ कल्लरैंगाट ने नौ सितंबर को चर्च में मतावलंबियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि केरल में गैर मुस्लिम युवतियों व युवकों को लव व नार्कोटिक जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन वे धर्म विशेष की चादर ओढ़े रहते हैं। माकपा व कांग्रेस इन आतंकियों पर अंकुश लगाने में विफल रही हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए सभी मतों को एकजुट होना होगा। दो मतों के बीच कोई समस्या नहीं है। यह एसडीपीआइ का एजेंडा है, जिसका कांग्रेस व माकपा समर्थन कर रही हैं।

वेल्लापल्ली ने की बिशप के बयान की आलोचना

प्रेट्र के अनुसार, केरल में एझावा समुदाय के संगठन एसएनडीपी योगम के नेता वेल्लापल्ली नतेसन ने सोमवार को पाला बिशप के लव व नारकोटिक जिहाद संबंधी बयान की आलोचना करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाना सही नहीं है। एसएनडीपी योगम के महासचिव ने कैथोलिक पादरी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भारत में मतांतरण के लिए सबसे ज्यादा ईसाई समुदाय के कुछ वर्ग जाने जाते हैं। पादरी ने आरोप लगाया था कि एझावा समुदाय के युवकों ने हाल में कोट्टायम के पास सायरो-मालाबार चर्च से जुड़ी नौ लड़कियों को मतांतरण का प्रलोभन दिया था।

पाला बिशप की ‘लव जिहाद’ और ‘नारकोटिक जिहाद’ की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने केरल की हालात चिंताजनक बताया और कहा कि वास्तविक स्थिति चिंताजनक है और यह चिंता का कारण है। स्थिति पर उचित रुख नहीं बनाए रखने के लिए केरल सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘बिशप से मिलना और कुछ बताना पर्याप्त नहीं है।’

Related Articles

Back to top button