ब्रेकिंग
सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो...
देश

सीएम हाउस में खुद पकौड़ा तलने लगे मंत्री लखमा, देखना है कि पकौड़ा पार्टी क्या रंग लाती है….

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में मंगलवार को उस समय रोचक नजारा देखने को मिला, जब मंत्री कवासी लखमा खुद ही पकौड़ा तलने लगे। दरअसल, कोरोना काल के बाद पहली बार बस्तर के विधायकों समेत 300 से ज्यादा जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने सीएम हाउस पहुंचे। जनप्रतिनिधियों के स्वागत सत्कार का जिम्मा खुद मंत्री लखमा ने संभाला। लखमा रसोई में गए और पकौड़ा तलने लगे। लखमा के पकौड़ा तलते ही तस्वीर उनके एक समर्थक सुशील महाराज ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की।

सुशील ने लिखा- बस्तर के करीब 300 लोग मंत्री कवासी लखमा के साथ सीएम हाउस पहुंचे। समाज के प्रतिनिधियों के साथ ही विधायक और जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। इनको लाने और मुख्यमंत्री से मिलवाने का इंतजाम खुद मंत्री लखमा ने किया है।

सुशील ने पोस्ट किया-छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल के बीच विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ खुशनुमा माहौल देखना है तो आज सीएम हाउस आ जाइए। बस्तर के प्रभारी और जमीन से जुड़े नेता लखमा बस्तर के 300 लोगों को लेकर सीएम हाउस पहुंचे हुए हैं। उनके साथ सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों के साथ समाज प्रमुखों भी है, जिन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीधी चर्चा का मौका मिला है।

इस मुलाकात में सभी अपने-अपने क्षेत्र और समाज की आवश्यकताओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर रहे हैं। सीएम हाउस पहुंचे सभी लोगों के लिए मनचाहा स्वादिष्ट भोजन मंत्री कवासी लखमा की देखरेख में तैयार हो रहा है। होटल से आए खानसामा को किनारे कर लखमा खुद पकौड़े तलने का मोर्चा संभाले हुए हैं। कोरोना काल के बाद इतनी बड़ी संख्या में लोग एक साथ इकट्ठे नहीं हो पाए थे, इसलिए सभी मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करके काफी खुश नजर आए।

मुख्यमंत्री ने सबकी बातों को न केवल सुना, बल्कि कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर विकास कार्य की अनुमति देने का निर्देश भी दिया। सुशील ने कहा, यह पकौड़ा पार्टी राजनीतिक संदेश से भरी रही। इस तरीके की पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी विधायकों के साथ करके राजनीतिक संदेश देते थे। अब जोगी तो रहे नहीं, लेकिन सीएम हाउस की पार्टी ने सियासत में वही तीखापन का तड़का लगा दिया है। अब पकौड़ा पार्टी क्या रंग लाती है, इस पर सबकी निगाहें हैं।

Related Articles

Back to top button