ब्रेकिंग
संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां... मोहन भागवत करेंगे Gen Z और जेनरेशन अल्फा को संबोधित, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने बताया अच्छी शुरुआत; ... गुरदासपुर में जिला प्रशासन का बड़ा फैसला: मैरिज पैलेस में हथियार, बिना सत्यापन किरायेदार और साइबर कै... लुधियाना में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन! सिविल लाइंस में छापेमारी कर 3,000 लीटर संदिग्ध देसी घी ... जालंधर में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार लुधियाना: 39 कनाल जमीन के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, महिला की शिकायत पर विक्की, दीपक वाडियाल व अन्य... लुधियाना: विकास कार्य ठप्प होने से भड़के विपक्षी पार्षद, मेयर-कमिश्नर के खिलाफ डमी बैठक कर खोला मोर्...
टेक्नोलॉजी

Google और Apple की बड़ी कार्रवाई, अपने प्लेटफॉर्म से हटाएं 8 लाख मोबाइल ऐप, जानें वजह

नई दिल्ली। दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) और ऐप्पल (Apple) ने इस वर्ष की पहली छमाही में प्ले स्टोर-ऐप स्टोर से 8 लाख मोबाइल ऐप को हटाया है। इन मोबाइल ऐप को हटाए जाने से पहले गूगल प्ले स्टोर पर 9 बिलियन और ऐप्पल ऐप स्टोर पर 21 मिलियन बार डाउनलोड किया गया था। यह जानकारी कैलिफोर्निया की रिसर्च फर्म Pixalate की रिपोर्ट से मिली है।

Pixalate की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर से 86 प्रतिशत मोबाइल ऐप को हटाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ 89 प्रतिशत मोबाइल ऐप ऐप स्टोर से डिलिस्ट हुए हैं, जो 12 साल तक के बच्चों को टारगेट कर रहे थे। इसके अलावा प्ले स्टोर पर 25 प्रतिशत ऐप और ऐप स्टोर पर 59 प्रतिशत ऐप ने प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लघंन किया था।

रिपोर्ट में आगे कहा है कि दोनों प्लेटफॉर्म पर 50 लाख ऐप की जांच की गई थी। इन ऐप्स को 2.1 करोड़ कस्टमर रिव्यू और रेटिंग मिली थी। ऐसे में मुमकिन है कि प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाने जाने के बाद भी ये ऐप यूजर्स के फोन में मौजूद हो।

पिछले साल दोनों कंपनियों ने हटाया था यह ऐप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल और ऐप्पल ने पिछले साल अपने प्लेटफॉर्म से Fortnite ऐप को हटाया था। Cnet की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple और Google ने अपने ऐप स्टोर्स से Fortnite गेम को हटाने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि Fortnite ने यूजर्स से डायरेक्ट पेमेंट लेना शुरू कर दिया था

इस ऐप में डायरेक्ट पेमेंट का ऑप्शन उपलब्ध करा दिया गया था। गूगल का कहना था कि यह गेम हमारी पॉलिसी का उल्लंघन कर रहा है। इसलिए इस ऐप को प्लेटफॉर्म से हटाया दिया गया है।

Fortnite ऐप की बात करें तो यह एक ऑनलाइन गेम है। इस गेम के साथ 250 मिलियन से अधिक यूजर जुड़े हैं। यूजर्स विभिन्न हथियारों के जरिए एक-दूसरे के साथ मुकाबला कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button