ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

रुद्रपुर में तकिया से दबाकर बेटे की हत्या करने के बाद खुद फंदे से लटक गई मां

रुद्रपुर : रुद्रपुर में दो मौतों का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चचिया ससुर के घर खेड़ा आई ट्रांजिट कैम्प निवासी महिला ने देर राज पहले बेटे की तकिया से दबार हत्या कर दी और फिर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह फंदे से लटका देखकर स्‍वजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की जानकारी ली और पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्‍या और आतमहत्‍या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिवनगर, ट्रांजिट कैम्प निवासी मेवाराम टेलर्स मास्टर है। तीन दिन पहले उसकी 28 साल की पत्नी काजल और छह साल का बेटा कुलदीप खेड़ा वार्ड 19 निवासी चचिया ससुर के घर चले गई थी। बुधवार रात को सभी ने खाना खाया और सोने चले गए। बताया जा रहा है कि देर रात काजल ने पहले अपने छह साल के बेटे कुलदीप की तकिया से मुह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे के रोशनदान में फंदा लगाया और लटक गई।

गुरुवार सुबह चचिया ससुर और अन्य स्वजनों ने काजल को लटका देखा तो पैरों तले जमीन खिशक गई। यही नहीं मासूम कुलदीप भी मृत मिला। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसपी सिटी ममता बोहरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button