ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

Bhabanipur Bypoll: अगर मैं नहीं जीती चुनाव तो कोई और बन जाएगा बंगाल का CM- ममता बैनर्जी

कोलकाता- तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनावी बैठक में कहा कि अगर मैं नहीं जीती तो कोई और बंगाल का CM बन जाएगा।  दरअसल, बुधवार को ममता बनर्जी ने कहा कि अगर वह 30 सितंबर को होने वाले भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव  में जीत हासिल नहीं करती हैं तो उनकी पार्टी का कोई और व्यक्ति पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बन जाएगा।

आपका एक-एक वोट कीमती है-
इस दौरान ममता ने  कहा कि बारिश होने पर भी अपना वोट जरूर दें। आपका एक-एक वोट कीमती है,अगर मुझे एक भी वोट कम पड़ा तो इसका परिणाम मुझे भुगतना पड़ेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि आत्मसंतुष्ट होकर मत बैठो और ये मत मान लो कि मेरी जीत पक्की है, यदि आप मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं तो आपको मुझे वोट देना होगा, हर वोट महत्वपूर्ण है।

अगर मैं नहीं जीतती हूं तो कोई और मुख्यमंत्री बन जाएगा
दक्षिण कोलकाता के एकबालपुर इलाके में अपनी पहली चुनावी बैठक में ममता ने कहा कि अगर मैं नहीं जीतती हूं तो कोई और मुख्यमंत्री बन जाएगा क्योंकि हम बहुमत में हैं। हिंदी और बंगाली में बोलते हुए बनर्जी ने कहा कि मैंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था लेकिन मुझे वहां पर हराने की साजिश रची गई। ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है। भारत के संविधान के मुताबिक मुझे मुख्‍यमंत्री बने रहना है तो भवानीपुर विधानसभा सीट से मुझे जीत हासिल करनी होगी।

 नरेंद्र मोदी जी, भारत को तालिबान नहीं बनाने देंगे
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दो विधानसभा चुनावों के नतीजों को देखें तो हिंदू बाहुल्‍य भवानीपुर में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं का लगभग 20% मुसलमान हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, हम आपको भारत को तालिबान के जैसा नहीं बनाने देंगे, भारत एक रहेगा। गांधीजी, नेताजी, विवेकानंद, सरदार वल्लभभाई पटेल, गुरुनानक जी, गौतम बुद्ध, महावीर सभी के अनुयायी इस देश में साथ रहेंगे. हम किसी को भी भारत का बंटवारा नहीं करने देंगे।

Related Articles

Back to top button