ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

महंत नरेन्द्र गिरि की मौत की जांच सीबीआइ ने संभाली, पांच सदस्यीय टीम गठित

लखनऊ। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की प्रयागराज में संदिग्ध मौत की जांच सीबीआइ ने संभाल ली है। महंत की मौत में कई पेंच देख प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिना किसी विलम्ब के मामले की जांच सीबीआइ से कराने की संस्तुति कर दी थी। सीबीआई की टीम ने इसकी जांच संभालने के साथ ही अब अपनी टीम भी गठित कर दी है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की मौत की जांच सीबीआई ने संभाल ली है। इस टीम ने इस केस की जांच के लिए एक कमेठी भी गठित की है। टीम शीघ्र ही प्रयागराज आने के बाद इस केस की एफआइआर दर्ज करने के बाद जांच प्रारंभ कर देगी। महंत नरेन्द्र गिरि की प्रयागराज में संदिग्ध मौत के मामले में केन्द्र सरकार के नोटिफिकेशन जारी करने के बाद सीबीआई ने जांच के लिए विशेष टीम बनाई है। इसके साथ सीबीआई ने उत्तर प्रदेश पुलिस से अब तक की हुई जांच समेत सभी दस्तावेज मांगे हैं। इस जांच को लेकर लेकर सीबीआई निदेशक के नेतृत्व में जांच टीम की एक बैठक भी हुई है।

प्रयागराज में बीते सोमवार को श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के एक कमरे में महंत महंत नरेन्द्र गिरि का पार्थिव शरीर कमरे में फर्श पर पड़ा था और उनके गले में रस्सी कसी थी। इसके साथ ही कमरे में कई पन्नों का एक कथित सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें आत्महत्या की बात लिखी होने के साथ कारणों का भी उल्लेख किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंगलवार को यहां आकर महंत नरेन्द्र गिरि की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन करने के बाद इस केस का अति शीघ्र राजफाश करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने सभी से दो-टूक कहा था कि इस बेहद गंभीर प्रकरण को लेकर कोई भी बे-सिर पैर की बात नहीं करेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के रवाना होने से पहले डिप्टी एसपी के नेतृत्व में एसआइटी गठित की गई। इसी बीच बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश सरकार ने महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत के प्रकरण की जांच सीबीआइ से कराने की संस्तुति की

jagran

योगी आदित्यनाथ सरकार के इस मामले में तत्परता दिखाने के बाद अब नई दिल्ली से सीबीआई ने केस अपने हाथ में लेकर शीघ्र ही प्रयागराज पहुंचकर इस केस की जांच करने की योजना भी बना ली है।

सीबीआइ टीम प्रयागराज पहुंचकर इस केस को अपने हाथ में लेगी। यहां पर सीबीआइ केस दर्ज करने के बाद उसी के आधार पर जांच शुरू करेगी। केस के लिए सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम गठित है। इस केस को अपने हाथ में लेने से पहले सीबीआइ की हर स्तर पर जानकारी भी ले रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार भी इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाना चाहती है और निष्पक्ष जांच को देखते हुए तत्काल सीबीआई जांच की सिफारिश की। उधर सीबीआइ भी तेजी दिखाते हुए इस केस की जांच शीघ्र शुरू करने वाली है।

Related Articles

Back to top button