ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
देश

तीनों कृषि कानूनों को लेकर अब राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से लगाई गुहार, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को खत्म कराए जाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। किसानों को एकत्रित कर महापंचायत कर रहे हैं, जगह-जगह सम्मेलन कर किसानों को तीनों कृषि कानूनों की खामियां गिना रहे हैं और केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं। केंद्र सरकार उनकी आपत्तियों को सुनने के लिए कई दौर की मीटिंग कर चुकी है, किसानों के तमाम संगठनों के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है मगर उनका रिजल्ट कुछ नहीं निकला है।

राकेश टिकैत इन कानूनों को खत्म किए जाने तक दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे धरना प्रदर्शन को खत्म करने के लिए किसी भी तरह से तैयार नहीं है। बीते 10 माह से ये धरना प्रदर्शन चल रहा है। करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। इन धरना स्थलों के आसपास के रहने वाले और गांवों के लोग प्रदर्शन करने वालों के साथ कई दौर की मीटिंग करके इसे खत्म करने को कह चुके हैं मगर कोई रिजल्ट नहीं निकला। किसान किसी भी कीमत पर यहां से हटने के लिए तैयार नहीं है।

खैर इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जे बाइडन से मिलने के लिए अमेरिका यात्रा पर गए हुए हैं। राकेश टिकैत ने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर से अब अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम भारतीय किसान पीएम मोदी सरकार द्वारा लाए गए 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। पिछले 11 महीनों में विरोध प्रदर्शन में 700 किसानों की मौत हो चुकी है। हमें बचाने के लिए इन काले कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए। कृपया पीएम मोदी से मिलते समय हमारी चिंता पर ध्यान दें। उनके इस ट्वीट को अब तक हजारों लोग रिट्वीट कर चुके हैं और उससे भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button