ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
खेल

आपकी कमाई पर है साइबर ठगों की निगाह, HDFC बैंक की यह सलाह मानेंगे तो सलामत रहेंगे पैसे

नई दिल्ली। मौजूदा वक्त में बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन या डिजिटल तरीके से ही किए जाते हैं। लेकिन ऑनलाइन या डिजिटल तरीके से बैंकिंग में, फ्रॉड या स्कैम का खतरा भी बना रहता है। बैंकिंग सुविधाओं को जारी रखने के लिए हमें अपना KYC कराना जरूरी होता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि, कभी भी कोई बैंक फोन कॉल के जरिए KYC नहीं करता है। लेकिन अक्सर ही यह देखा जाता रहा है कि, लोगों के पास KYC कराने से संबंधित फोन कॉल आते हैं और उनसे बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां मांगी जाती हैं, या फिर OTP बताने को बोला जाता है। लेकिन अगर आपके पास कभी भी ऐसा फोन आता है तो सावधान रहिए, क्योंकि यह फ्रॉड कॉल हो सकता है। अगर आपने इस तरह के कॉल अपनी कोई भी जानकारी साझा की तो आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक ने एक ट्वीट करते हुए ग्राहकों को इस तरह के फ्रॉड से आगाह भी किया है। बैंक ने अपने ट्वीट में यह लिखा है कि, बैंकिंग फ्रॉड करने वाले लोग फोन पर खुद को RBI का अधिकारी बता कर KYC अपडेट करने के नाम पर आपसे आपकी पर्सनल बैंकिंग जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इसके अलावा बैंक ने अपने ट्वीट में यह जिक्र भी किया है कि, किसी भी एसे लिंक पर क्लिक ना करें जो आपको किसी अनजान जहग से मिला हो। या फिर किसी भी अनजान के साथ कभी भी अपनी जानकारियां साझा ना करें।

HDFC बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर ग्राहकों को बैंकिंग संबंधित फ्रॉड से बचाने के लिए #MoohBandhRakho टैग लाइन को भी लिख रखा है। इस टैगलाइन का मतलब यह है कि, हमें किसी भी अनजान के साथ, अपने बैंक की डिटेल, ATM पिन, पासवर्ड या फिर OTP को साझा नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button