ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
मनोरंजन

कृष्णा- गोविंदा विवाद में पिस रहा है परिवार, आरती सिंह बोलीं- ‘मामा का परिवार मुझसे भी बात नहीं करता’

नई दिल्ली। कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच कुछ सालों से विवाद चल रहा है। दोनों की अनबन अब जग जाहिर हो गई है। जिसके बाद से लगातार परिवार के किसी ना किसी सदस्य की इस विवाद पर प्रतिक्रिया सामने आती रहती हैं। अब हाल ही में इस मामले पर कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह ने भी अपनमी प्रतिक्रिया दी है। आरती सिंह ने इस बारे में बात करेत हुए बताया है कि ‘गेहूं के साथ घुन भी पिसता है।’

दरअसल हाल ही में आरती सिंह ने कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच चल रहे विवाद पर बात की। आरती सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए कहा है कि दोनों के आपसी विवाद में पूरा परिवार पिस रहा है। आरती ने बताया कि दोनों परिवार के झगड़े का नुकसान उन्हें भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गोविंदा का परिवार आरती के साथ भी बातचीत नहीं करता है।

आरती सिंह ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘कहावत है कि गेहूं का साथ घुन भी पिसता है। उनके बीच में जो भी विवाद हुआ मुझे भी उसके परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। चीची मामा और उनका परिवार मुझसे भी बात नहीं करता है।’ आरती ने ये भी बताया कि उन्होंने मामा और भांजे के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की भी कोशिश की। लेकिन उससे भी कोई फर्क नहीं पडा।

आगे आरती ने बताया, ‘मैंने कृष्णा से बात की थी। अब बात मामा के ऊपर है वो कृष्णा को माफ करते हैं या नहीं। दोनों पार्टियों ने एक दूसरे को कुछ ना कुछ कहा है। हालांकि अंत में हम फैमिली हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि ये नाराजगी खत्म हो और अच्छे दिन फिर से वापस आए।’ बता दें कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच चल रहे विवाद को लेकर गोविंदा ने चुप्पी साधी है। लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर कृष्णा और उनके परिवार पर तंज कसती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button