ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
देश

बांडीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर

जम्मू। उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा स्थित वाटनिरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल के जवान संयुक्त रूप से आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दो से तीन के बीच आतंकवादियों की संख्या बताई जा रही है। फिलहाल अभी तक सुरक्षाबलों को दो आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर मुठभेड़ की जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज यानि रविवार सुबह से बांडीपारेा के वाटनिरा इलाके में आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ा गया था। एक ठिकाने पर छिपे आतंकियों ने तलाशी अभियान में शामिल पुलिस और सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों के खिलाफ फायरिंग शुरू कर दी है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है। इनकी संख्या दो से तीन के करीब बताई जा रही है।सुरक्षाबलों ने सबसे पहले छिपे आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करवा दिया है।

Encounter underway at Watnira area of Bandipora. Police & security forces at the spot. Further details shall follow: J&K Police

-ANI (@ani) 26 September 2021

इसी बीच उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में शनिवार को एलओसी के समीप सेना के जवानों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। चूंकि यह क्षेत्र एलओसी से बिल्कुल सटा हुआ है इसलिए अभी तक आतंकियों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं। अलबत्ता अभी भी मुठभेड़ जारी है।इस मुठभेड़ में तीन सैन्यकर्मी भी घायल हुए हैं। इनका उपचार अस्पताल में जारी है। पिछले एक सप्ताह में उड़ी सेक्टर के आसपास के इलाकों में सेना के जवानों का तलाशी अभियान जारी है। अभी तक इस क्षेत्र में तीन मुठभेड़ें हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button