ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

गिरेगा अधिकतम तापमान, बस्तर संभाग में भारी बारिश के आसार

रायपुर: मानसूनी सिस्टम और मजबूत हो गया है, इसके प्रभाव से प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही बस्तर संभाग में भारी बारिश के आसार बने हुए है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। शनिवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे।

कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी मौसम का रुख ऐसा ही बना रहेगा।

रायपुर जिले में 917.7 मिमी औसत वर्षा

रायपुर जिले में अभी तक 917.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर तहसील में 1159.1 मिमी, आरंग तहसील में 571.1 मिमी, अभनपुर में 826.2 मिमी, खरोरा में 943.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिछले दस सालों में इस अवधि में 993.4 मिमी औसत वर्षा हुई थी।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक गहरा अवदाब उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर था,जो पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और अभी उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। इसके और प्रबल होकर समुद्री चक्रवात के रूप में बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से ही रविवार 26 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही बस्तर संभाग में भारी बारिश के भी आसार है।

Related Articles

Back to top button