ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

मिशन 2022 को धार देने आज लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी, सितंबर में ये दूसरा दौरा

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) विधानसभा चुनाव (Assembly elections) की तैयारियों को धार देने के लिये सोमवार यानी 27 सितंबर को 3 दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। पार्टी प्रवक्ता जीशान हैदर ने रविवार को बताया कि वाड्रा कल दोपहर लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डा पहुंचेगी, जहां से वह अपने प्रवास स्थल कौल हाउस के लिए रवाना होंगी। अगले दो दिन कांग्रेस महासचिव पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें करेंगी।

वाड्रा का सितम्बर में यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वह नौ सितम्बर को आयी थी और पांच दिनों के प्रवास के दौरान चुनाव तैयारियों की समीक्षा की थी। वह अपनी मां एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली गयी थी। प्रवक्ता ने बताया ‘‘ बैठकों के दौरान पार्टी नेतृत्व आगामी रथ यात्रा एवं चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देगा। वाड्रा विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी उम्मीदवारों की सूची की भी समीक्षा करेंगी। ” इस बीच प्रदेश कांग्रेस ने 11500 रूपए के साथ चुनाव के लिये आवेदन करने वाले प्रत्याशियों के लिये समय सीमा बढ़ा कर दस अक्टूबर कर दी है।

पार्टी मतदाताओं से संपर्क करने और अपनी नीतियों से वाकिफ कराने के लिये ‘ हम वचन निभायेंगे’ की टैग लाइन के साथ 12 हजार किमी की दूरी तय करने वाली रथ यात्रायें निकालेगी।  उन्होंने कहा कि वाड्रा ने पहले दौरे की तरह इस बार भी अपने प्रवास की समय सीमा के बारे में कोई तारीख निर्धारित नहीं की है। उम्मीद जतायी जा रही है कि इस बार भी कांग्रेस महासचिव अमेठी और रायबरेली का दौरा करेंगी।

Related Articles

Back to top button