ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
देश

भाजपा पर तंज कसते हुए ममता ने कहा- भाजपा एक नाचने वाले ड्रैगन की पार्टी हैं, पूरे भारत में इसे हराएंगे

कोलकाता- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से बीजेपी पर तंज कसते हुए पार्टी को  ‘जुमला पार्टी’ बताया। दरअसल, रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए उसे “जुमला (बयानबाजी करने वाली) पार्टी करार देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में वह देश भर में भाजपा को हराएंगी।

भाजपा उन्हें रोकने में कभी कामयाब नहीं होगी
ममता ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने ईर्ष्या के कारण उन्हें रोम में होने वाले वैश्विक शांति सम्मेलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें रोकने में कभी कामयाब नहीं होगी। मुख्यमंत्री 30 सितंबर को भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर प्रचार के तहत इस जनसभा को संबोधित कर रही थीं। ममता इस सीट से उपचुनाव में टीएमसी की प्रत्याशी हैं।

भाजपा एक नाचने वाले ड्रैगन की पार्टी हैं
ममता ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी जुमला पार्टी है। यह केवल झूठ और नफरत फैलाने का काम करती है। यदि आप उनके खिलाफ बोलते हैं, तो वे आपके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को खड़ा करेंगे। भाजपा एक नाचने वाले ड्रैगन की पार्टी हैं, जो सीएए, एनआरसी और एनपीआर के नाम पर नागरिकता की सूची से आपका नाम हटा देंगे।

तृणमूल कांग्रेस अब बंगाल तक सीमित नहीं रहेगी
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी अब बंगाल तक सीमित नहीं रहेगी और अखिल भारतीय स्तर पर भाजपा का मुकाबला करने के लिए राजनीतिक रूप से तैयार है।

Related Articles

Back to top button