ब्रेकिंग
Sharmistha Mukherjee on PM Modi: 'आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं ... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में 'राजस्थान कनेक्शन'; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गो... RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के... Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी... Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ... Sirohi Social Boycott: मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बने तो 43 परिवारों का हुआ हुक्का-पानी बंद; जा... Surat Murder Case: मामूली बात पर खूनी खेल; होटल में अकेला छोड़ने पर दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घा... Maharashtra Mahila Kisan Sashaktikaran Bill: महिला किसानों को मिलेगा स्वतंत्र दर्जा; महाराष्ट्र सरका... West Bengal Bill 2026: बंगाल में 'गुंडा' एक्ट की तैयारी; सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों ... Heartbreaking Case: ट्रेन में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म और हत्या का ख...
देश

बिलासपुर में समय पर नहीं पहुंची वैक्सीन, टीकाकरण में आई कमी

बिलासपुर। सोमवार के टीकाकरण के लिए रविवार की रात को वैक्सीन रायपुर से पहुंचनी थी, लेकिन समय पर नहीं भेजा जा सका। इसका असर सोमवार के टीकाकरण पर पड़ गया। ऐसे में सिर्फ 2500 डोज से चयनित केंद्रों में टीका लगाया गया। इधर सिम्स स्थित केंद्र में कोवैक्सीन के लिए इतनी भीड़ उमड़ गई कि सिर्फ दूसरी डोज वालों को कोवैक्सीन लगाई गई। इसके चलते टोकन सिस्टम चालू किया गया। लाइन में खड़े लोग आपस विवाद करने लगे। तब सुरक्षा कर्मियों को स्थिति संभालनी पड़ी।

टीकाकरण तो रफ्तार पकड़ा हुआ है, लेकिन सोमवार के लिए टीका समय पर नहीं पहुंच पाया और इसका खामियाजा लोगों को झेलना पड़ा। इसकी वजह से केंद्रों में भीड़ होने के बावजूद लोगों को टीके नहीं लग पाए। इधर सिम्स में कोवैक्सीन डोज की कुछ वाइल भेजी गई थी। ऐसे में जैसे ही लोगों को यह पता चला कि कोवैक्सीन की डोज लग रही है। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। संख्या देखकर केंद्र प्रभारी ने कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों को ही टीका लगाने का निर्णय लिया।

इसके तहत टोकन सिस्टम शुरू किया गया। लेकिन, जैसे ही कर्मचारी टोकन बांटने बाहर आया वैसे ही टोकन लेने के लिए लोग धक्कामुक्की पर उतर आए। इसके बाद विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई। हालात बिगड़ते देखकर सुरक्षाकर्मियों को सामने आना पड़ा। सामान्य होने के बात टोकन वितरित कर टीकाकरण संचालित किया गया। वहीं टीका खत्म होने पर टीकाकरण बंद कर दिया गया।

मंगलवार के टीकाकरण के लिए रायपुर गाड़ी भेजी गई है। जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर मनोज सेमुअल के मुताबिक टीका देर रात तक बिलासपुर पहुंच जाएगा। इसके बाद मंगलवार को सामान्य रूप से अभियान संचालित हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button