ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
खेल

सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत भी चढ़ी, जानिए क्या हो गए हैं रेट

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी की कीमत में सोमवार को बढ़त देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोने के दाम में 35 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इससे हाजिर बाजार में सोने का रेट 45,110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 45,075 रुपये पर रहा था। वैश्विक स्तर पर सोने एवं चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी की बदौलत घरेलू बाजारों में यह तेजी देखने को मिली।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक चांदी की कीमत में भी 383 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। इससे शहर में चांदी की कीमत 59,138 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हाजिर बाजार में इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 58,755 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव तेजी के साथ 1,755 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह चांदी की कीमत 22.60 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ”चीन के एवरग्रांड संकट को लेकर सोमवार को सोने के दाम में तेजी देखने को मिली।”

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा, ”पिछले सप्ताह में 1,750 डॉलर प्रति औंस के नीचे आने के बाद इस सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई। इसकी वजह यह है कि चीन के एवरग्रांड संकट से जुड़ी चिंताओं की चलते निवेशकों ने जोखिम लेना उचित नहीं समझा लेकिन ब्याज दर में बढ़ोत्तरी और जुलाई के बाद यील्ड में सबसे ज्यादा वृद्धि से बुलियन की तेजी एक स्तर तक सीमित रही।”

Related Articles

Back to top button