ब्रेकिंग
Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास... Kalpana Tiwari on Court Verdict: विवेक तिवारी की पत्नी ने फैसले पर जताई नाराजगी, बोलीं- कोर्ट के निर... 68500 Teacher Recruitment Reservation Dispute: लखनऊ में 17 दिन से धरना जारी, पीएम को खून से लिखा पत्... Amritsar Crime News: अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास शर्मनाक हरकत! होटल संचालक ने नाबालिग से की दुष्क... Tarn Taran News Update: सुबह 8 बजे ताले, 9 बजे आते हैं डॉक्टर! तरनतारन सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य स... Sunam Farmers Protest: सुनाम में उग्र हुआ किसान आंदोलन; बैरिकेड्स तोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, ट्...
देश

जम्मू कश्मीर में जैड-मोड़, जोजिला सुरंग का काम समय से पहले होगा पूरा: एनएचआईडीसीएल

सोनमर्ग: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर- लेह राजमार्ग पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जैड-मोड़ और जोजिला सुरंग पर काम पूरी तेजी के साथ चल रहा है और इसे समय से पहले पूरा कर लिया जायेगा। एनएचआईडीसीएल नेयह कहा।

मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में जैडॅमोड़ सुरंग के पास संवाददाताओं से बात करते हुये एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक ब्रिगेडियर गुरजीत सिंह कंबो ने कहा कि 14.15 किलोमीटर की जोजिला सुरंग एशिया की दुतरफा रास्ते वाली सबसे लंबी सुरंग होगी।

इन दोनों परियोजनाओं को राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है और केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को इनके निर्माण कार्य को देखने के लिये यहां पहुंचेंगे।

कंबो ने कहा, “दोनों सुरंगों पर काम पूरी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है और हमें पूरा भरोसा है कि इन्हें तय समय से पहले पूरा कर लिया जायेगा।”

जैड-मोड़ सुरंग की परियोजना लागत 2,300 करोड़ रुपये और जोजिला सुरंग की 4,600 करोड़ रुपये है। जैड-मोड़ की 6.5 किलोमीटर सुरंग के लिये पिछले साल शुरुआत की गई थी और इसे 2023 में पूरा किया जाना है। इसके बनने से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और लद्दाख के कारगिल के बीच हर मौसम में यातायात की सुविधा मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button