ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

भारत रत्न लता मंगेशकर के 92वें जन्मदिन पर रायपुर में बनाई आकर्षक रंगोली

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रहने वाले लता मंगेशकर के प्रशंसक रंगोली आर्टिस्ट अजय देशकर ने लताजी के 92 वें जन्मोत्सव पर आकर्षक रंगोली बनाकर बधाई दी है। बारिश की संभावना को देखते हुए जनता कॉलोनी गुढ़ियारी पानी टंकी के समीप जनता क्वार्टर नम्बर 122 में उन्होंने अपने निवास के हॉल में रंगोली बनाई है। जब नईदुनिया प्रतिनिधि उनके निवास पर पहुंचे, तब वे रंगोली को लगभग पूरा कर रहे थे। इसी बीच समय निकालकर अजय देशकर ने बताया कि रंगोली में लताजी द्वारा गाये अमर गीत ऐ मेरे वतन के लोगों की पंक्तियां लिखकर लताजी को ट्रिब्यूट किया है।

यह अमर गीत हमारे देश के युवाओं में 50 साल से देशभक्ति की अलख जगा रहा है। साथ ही रंगोली में भारत की आज़ादी के अमृत महोत्सव मनाने का संदेश भी दिया गया है। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा को भी दर्शाया है। इस रंगोली को बनाने का उद्देश्य भारत रत्न लता जी को सम्मान देना और जन जन के मन में देशभक्ति की भावना जगाना है।

सात रंगों का संयोजन

रंगोली में सात सुरों की तर्ज पर सभी सात रंगों को समाहित किया गया है। जिस तरह रंगों से तस्वीर निखरती है, वैसे ही लताजी के जीवन और सात सुरों से प्रेरणा लेकर जीवन को बेहतर बनाने का संदेश देने का प्रयास किया है।

पूर्व राष्ट्रपति स्व अब्दुल कलाम साहब की बना चुके हैं रंगोली

श्रीदेशकर बताते हैं कि 2003 में उन्होंने रंगोली बनाना शुरू किया था। इसके बाद जब पूर्व राष्ट्रपति स्व अब्दुल कलाम साहब रायपुर आये थे, तब उनकी रंगोली बनाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अनेक नेताओं को भी रंगोली में उकेर चुके हैं।

कोई भी कर सकेगा अवलोकन

सुर कोकिला लता मंगेशकर की रंगोली को कोई भी देख सकता है। शाम को केक काटकर लताजी का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button