ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा- अगला टारगेट है मीडिया हाउस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पर पहुंचते किसान नेता राकेश टिकैत ने विवादित बयान दे डाला। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भी साथ दे दो, नहीं तो आप भी गए। अगला टारगेट मीडिया हाउस है। राकेश टिकैत ने रायपुर में मीडिया को धमकी दी।

Farmer Protest In Chhattisgarh: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पर पहुंचते किसान नेता राकेश टिकैत ने विवादित बयान दे डाला। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भी साथ दे दो, नहीं तो आप भी गए। अगला टारगेट मीडिया हाउस है। राकेश टिकैत ने रायपुर में मीडिया को धमकी दी। किसान नेता राकेश टिकैत ने अपने बयान में आगे कहा कि किसानों की लड़ाई एमएसपी और केंद्र के काले कानून के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एमएसपी से ज्यादा मूल्य में धान खरीदी हो रही है तो यहां के कानून को दूसरे राज्यों को भी पालन करना चाहिए। छत्तीसगढ़ में धान के साथ सब्जियों की पैदावार भी होती है।

राकेश टिकैत ने आगे कहा कि आज महापंचायत में सब्जियों से ज्यादा लाभ किसानों को मिले इस पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा किसानों के अन्य मुद्दों और परेशानियों पर बात होगी। केंद्र के कृषि कानून से होने वाले नुकसान पर किसानों को जागरूक करेंगे। केंद्र के काले कानून का असर पूरे देश में होगा। केंद्र के खिलाफ आज यानि मंगलवार को महापंचायत में कुछ न कुछ रणनीति जरूर बनेगी।

किसान नेता राकेश टिकैत ने आगे कहा कि बीजेपी एक बीमारी है। कुछ न कुछ हमारे खिलाफ बोलेगी। कल भारत बंद सील बन्द नहीं था। लोगों को आना जाना भी था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बैरिकेडिंग कर खुद लंबा जाम लगवाया। सरकार में बैठे हुए लोग जालसाज हैं। इनको जाना ही होगा।

छत्तीसगढ़ के संदर्भ में योगेंद्र यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि केवल राज्य सरकार अपने संसाधनों से यह काम नहीं कर सकती। केंद्र सरकार को आना पड़ेगा। केंद्र सरकार जब तक एमएसपी को कानूनी दर्जा ना दे दे, उसके लिए पैसा लगाने की गारंटी नहीं करती, तब तक कुछ हासिल नहीं हो सकता। छत्तीसगढ़ का प्रयोग हमारी मांग की पुष्टि करता है।

Related Articles

Back to top button