ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

फेंसिंग में रायपुर जोन ने बालक वर्ग फायल इवेंट में मारी बाजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 21वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत बालक-बालिका 19 वर्ष के फायल, एपी और सेबर इवेंट के व्यक्तिगत मुकाबले खेले गए। इस स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस लीग को कम नाक आउट पद्धति से खेल गया। वहीं बालक वर्ग के फायल इवेंट में रायपुर जोन के आर्यन सिंह ठाकुर और दुर्ग जोन के नमन झा के मध्य खेला गया है। जिसे आर्यन ने बेहतर प्रदर्शन कर एकतरफा 15-6 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण अपने नाम किया।
इसके अलावा सेबर इवेंट में दुर्ग के दक्ष चौधरी और रायपुर के पंकज के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें दक्ष ने बेहतर प्रदर्शन कर 15-9 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं एपी इवेंट में मेजबान दुर्ग के धर्मेंद्र एवं दुर्ग के ही मयंक के मध्य मुकाबला हुआ। जिसे धर्मेन्द्र ने 15-5 से जीतकर स्वर्ण और रजत अपने नाम कर लिए।
बालिका वर्ग में रायपुर जोन का बोलबाला
फायल इवेंट में रायपुर की नाजिया कुरैशी और दुर्ग की हेमा के मध्य मुकाबला हुआ। जिसे नाजिया ने 15-7 से बढ़त हासिल कर मुकाबला जीतकर स्वर्ण अपने नाम किया। इसके अलावा श्रद्धा शुक्ला रायपुर ने एपी इवेंट में अपने ही जोन की दीपाली को फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर 15-7 से हारकर मैच को जीतकर स्वर्ण और रजत अपने नाम किया।सेबर इवेंट में यामिनी धीवर रायपुर एवं बस्तर की यांशी के मध्य फाइनल मुकाबला हुआ। जिसे यामिनी ने 15-8 से जीतकर स्वर्ण अपने नाम कर लिया।

Related Articles

Back to top button