ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

रायपुर में सीएम हाउस के पास चलती हुई कार में लगी आग

रायपुर: रायपुर में सीएम हाउस के पास चलती हुई कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कोशिश करने लगी। सिविल लाइन थाना पुलिस भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे के वक्त कार में एक शख्स सवार था। उसने जैसे ही कार से घुंआ निकलता देखा वह कार से कूद गया।

घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शहीद भगत सिंह चौक से गुजरते वक्त बीएमडब्ल्यू कार में अचानक आग लग गई। कार चालक बोनट से घुंआ निकलते देखकर घबराकर कार से कूद गया। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी तुरंत सूचना दी। राहगीरों को जलती कार से दूर करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान और थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को संभाले हुए थे क्योंकि कार में ब्लास्ट होने की आशंका थी।

सूचना मिलने पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां आग पर काबू पाती, तब तक कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। कार चला रहे मैकेनिक शेख नसीम ने बताया कि गाड़ी में वह अकेला था। अचानक बोनट से धुंआ निकलते देख उसने गाड़ी को रोका, लेकिन आग तेजी से बढ़ती जा रही थी। इसके बाद गाड़ी दूर जाकर उसने अपनी जान बचायी। उसने बताया कि वह बीएमडब्ल्यू कार को पचपेड़ी नाका से लेकर कचना फाटक जा रहा था।

Related Articles

Back to top button