ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
देश

कपिल सिब्बल के बयान पर बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का घर के बाहर विरोध प्रदर्शन

नई दिल्लीः कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के निवास पर यहां कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समूह पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाने के विरोध में सिब्बल के घर के सामने जमा हो गए थे। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सिब्बल ने आज ही दिन में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी से नेताओं के निकलने के मुद्दे पर नेतृत्व को कठघरे में खड़ा किया था और कांग्रेस कार्यसमिति की शीघ्र बैठक बुलाने की मांग की थी। सिब्बल ने यह भी कहा था कि आज कांग्रेस पार्टी में कोई अध्यक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘हम जी हुजूर-23′ नहीं है। गौरतलब है कि सिब्बल उन 23 वरिष्ठ नेताओं में है जिन्होंने पार्टी की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी को संगठनात्मक चुनाव के लिए पहला पत्र इसी साल कुछ माह पहले लिखा था, उसी के बाद से कांग्रेस में जी-23 शब्द का प्रचलन शुरू हुआ।

Related Articles

Back to top button