ब्रेकिंग
Khargone Bank Scam: 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों Bhind Blind Murder Case: भिंड में 10 दिनों में सुलझा महिला हत्याकांड; रेलवे टिकट और CCTV ने ऐसे पकड़ा... Monsoon Update 2026: देशभर में मॉनसून की रफ्तार तेज; दिल्ली से लेकर बिहार-बंगाल तक बारिश का अलर्ट Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज के मेजा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी; घर के बाहर मिलीं 3 लाशें IT Engineer Death Case: मसूरी में नवविवाहिता की मौत से सनसनी; फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार... Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए...
खेल

‘दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कमजोरियों पर काम करना होगा, कोलकाता से मिली हार आंखें खोलने वाली’

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंचकर ट्राफी जीतने में नाकाम रही दिल्ली कैपिटल्स ने इस साल भी शानदार खेल दिखाया है। अब तक टीम 11 में से 8 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद टीम इस हार से सावधान रहने की बात कही।

28 सितंबर को कोलकाता ने दिल्ली की टीम को 3 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 9 विकेट पर 127 रन ही बना पाई थी। दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने बुधवार को कहा कि केकेआर के खिलाफ हार आंखें खोलने वाली है और उनकी टीम आइपीएल के अंतिम चरण में अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए तैयार है।

 जीत के साथ प्लेआफ में जगह लगभग पक्की कर चुकी रिषभ पंत की अगुआई वाली दिल्ली की टीम को मंगलवार को शारजाह में कम स्कोर वाले मैच में केकेआर के खिलाफ तीन विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस सीजन में टीम लगातार टाप दो टीमों में शामिल ही है और प्लेआफ में भी इन्ही जगहों पर रहते हुए पहुंचने की उम्मीद है।

आमरे ने कहा, ‘जब आप हारते हो तो आगामी मैचों के लिए कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करते हो और यही हमारी मानसिकता होनी चाहिए। प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण है और प्रत्येक मैच में अपना शत-प्रतिशत देंगे।’

भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज आमरे हालांकि खिलाडि़यों ने जो जज्बा दिखाया उससे खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘मुश्किल हालात में पंत पारी के अंतिम ओवर तक खेले, जिसके कारण हम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर पाए। यहां तक कि गेंदबाजी करते हुए भी खिलाडि़यों ने कड़ी टक्कर दी और सुनिश्चित किया कि केकेआर के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं हो। आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि अक्षर पटेल ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की।’

Related Articles

Back to top button