ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
विदेश

एक्वाडोर की जेल में हुई गैंग-वार में 116 लोग मारे गए, छह के सिर धड़ से अलग

क्विटो। एक्वाडोर की एक जेल में कैदियों के बीच दंगा भड़कने के बाद मरने वालों की तादाद 116 तक पहुंच गई है। इनमें से छह लोगों के सिर, धड़ से अलग कर दिए गए। जेल प्रशासन के अनुसार भारी तनाव के बीच जेल के अंदर से दस शवों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। यह गैंग जेल में ड्रग तस्करी के धंधे में बढ़त लेने के लिए आपस में लड़ते रहते हैं।

इस दक्षिण अफ्रीकी देश एक्वाडोर के गुयास प्रांत में स्थित रेनिटेनसीरिया डेल लिटोरल की एक जेल में मंगलवार की रात को गैंग-वार शुरू हो गई। इस हमले में कैदियों के परिवारों के सदस्य भी मारे गए हैं। पुलिस चेहरे पर चोट के निशान और शरीर बने टैटू की मदद से इन क्षत-विक्षत शवों को पहचान रही है।

सिनाई जेल के बाहर जेल के प्रमुख बोलिवर गार्जन ने बताया कि पुलिस बल और अभियोजन अधिकारी की मदद से करीब दस और शवों को वहां से बाहर निकाला जा चुका है। बताया जाता है कि कैदियों के बीच की यह लड़ाई वहां पिछले कई महीनों से जारी है। लेकिन यह संघर्ष बेहद घातक और जानलेवा था। इस साल एक्वाडोर में यह तीसरा खूनी संघर्ष है। जेल में कैदियों की तादाद क्षमता से अधिक होने के कारण ऐसी किसी वारदात के समय उन्हें संभालना जेल प्रशासन के लिए भी बहुत मुश्किल हो जाता है।

Related Articles

Back to top button