ब्रेकिंग
लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,... Kanganwal Police Chowki Action: कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई के बीच रिहायशी कॉलोनी में चल रहा था वाहन... PGIMER Chandigarh Success: हिमाचल पुलिस के कर्मचारी राकेश को मिला नया जीवन, पीजीआई में सफल लिवर ट्रा... Mansa Devi Temple News: अश्विन मेले से पहले माप-तौल विभाग ने की प्रसाद की दुकानों की जांच, दिए सुरक्... हांसी में अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार: मां की हत्या और आपराधिक गैंग बनाने की थी खौफनाक साज... Nuh Army Recruitment Training: नूंह के युवाओं के लिए नीति आयोग की पहल रंग लाई, सेना भर्ती में 23 युव... पानीपत में लस्सी बेचने वाले पर जानलेवा हमला: बाइक रोककर की गई मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप...
देश

लक्षद्वीप में महात्मा गांधी की पहली प्रतिमा का अनावरण करेंगे राजनाथ सिंह

कवरात्ति। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लक्षद्वीप की राजधानी कावारत्ती में महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। देश के सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश और मुस्लिम बहुल द्वीप पर यह बापू की पहली प्रतिमा होगी।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी जेट्टी के पास एक क्षेत्र को सजाया जा रहा है, जहां समुद्र के सामने खड़ी मुद्रा में गांधी जा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री कोच्चि से यहां पहुंचेंगे और शाम को द्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल के पटेल की अध्यक्षता में होने वाले एक समारोह में प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

प्रशासन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस वर्ष के उत्सव की विशिष्टता प्रफुल्ल पटेल की उपस्थिति में राजनाथ सिंह द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण है। यह लक्षद्वीप द्वीपों में हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की स्मृति में अनावरण की जाने वाली पहली प्रतिमा होगी, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

प्रशासन ने कहा कि गांधी जयंती के दिन राष्ट्रपिता की प्रतिमा का अनावरण करना लक्षद्वीप के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। सूत्रों ने कहा कि द्वीपों में बापू की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास एक दशक पहले शुरू हुआ था, लेकिन कई कारणों से पूरा नहीं हो सका। 2010 में यूपीए शासन के दौरान गांधी जी की 2 लाख रुपये की प्रतिमा द्वीप पर लाई गई थी, लेकिन इसे स्थापित नहीं किया जा सका।

Related Articles

Back to top button