ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

पिछले 24 घंटों में कोरोना का ग्राफ गिरा और नीचे, आए 24,354 नए केस, 234 की मौत

नई दिल्ली: देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का ग्राफ नीचे गिरता दिखाई दिया।  बता दें कि देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 24,354 नए मामले सामने आए हैं,  इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 37 लाख, 91 हजार 61 हो गई है।  देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या 2 लाख, 73 हजार, 889 दर्ज की गई है जो पिछले 197 दिनों में सबसे कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 234 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 48 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 97.86 फीसदी दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देशभर में 25, 455 मरीज कोविड महामारी से स्वस्थ हुए हैं, वहीं देश में अब तक कोरोना से 2 लाख 73 हजार 889 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 30 लाख 68 हजार 599 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, देश में अब तक 89,74,81,554 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है, पिछले 24 घंटे में 69,33,838 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button