ब्रेकिंग
सोशल मीडिया स्टेटस पड़ा भारी! पवन खेड़ा के RSS विरोधी बयान को शेयर करने पर नीमच कांग्रेसी कार्यकर्ता... उपभोक्ता आयोग का कड़ा फैसला: सरोगेसी में धोखाधड़ी करने वाले अस्पताल को देना होगा ₹3.75 लाख का हर्जान... छतरपुर सड़क हादसा: मंत्री के काफिले की तेज रफ्तार का कहर, ई-रिक्शा से टकराने के बाद 7 लोग घायल, पुलि... कोल्ड्रिफ सीरप कांड: कंपनी के मालिक की गिरफ्तारी के बाद अब 'बिल' गायब होने का खुलासा, प्रोपेलीन ग्ला... कटनी-दमोह हाईवे पर भीषण टक्कर! बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 12 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर दागदार हुई सिवनी पुलिस: हवाला कांड से पहले ही 11 निलंबित, अब घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टे... राष्ट्रीय गौरव का क्षण: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भोपाल की 'बेटियाँ' स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में देंग... UP भर्ती मामले में CBI जांच पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटा, कहा- CBI जांच अंत... RSS का भविष्य मंथन: शताब्दी वर्ष के बाद संगठन की दिशा तय करने जबलपुर में जुटेंगे शीर्ष नेता, मोहन भा... शर्मनाक! दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी की हद! ABVP नेता दीपिका झा ने पुलिस के सामने प्रोफेसर को ...
देश

न्यायधानी में साफ होने लगा मौसम, तापमान में परिवर्तन होने की संभावना कम

बिलासपुर। न्यायधानी में शनिवार सुबह से आसमान साफ होने लगा है। सूर्य के दर्शन हुए है वहीं बादलों के साथ लुकाछीपी भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल तापमान में परिवर्तन की संभावना कम है। चक्रीय चक्रवात के असर से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम विहार के आसपास स्थित है’ इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ सीटें पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। किंतु अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में बिलासपुर जिला सबसे गर्म है। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं पेंड्रारोड का तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस है। अर्थात तापमान आज भी इसी के आसपास रहने की संभावना है। तापमान में गर्मी बढने के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान कर रखा है।
छह अक्टूबर को मानसूस की विदाई
वैसे तों एक जून से 30 सितंबर तक मानसून का सीजन रहता है। एक अक्टूबर से पोस्ट मानसून कहलाता है। मौसम विभाग की मानें तो इस साल छह अक्टूबर को मानसून की विदाई हो सकती है। हालांकी इस साल औसत मानसून से केवल तीन फिसद कम बारिश रिकार्ड हुआ है। अगस्त के बजाए सितंबर महीना बारिश के लिहाज से बेहतर रहा। जिसके कारण किसानों को काफी हद तक राहत मिली है।

Related Articles

Back to top button