ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

ग्लेन मैक्सवेल का मैदान पर दिखा तूफानी अंदाज, IPL 2021 में RCB के लिए ठोका लगातार तीसरा अर्धशतक

नई दिल्ली। आरसीबी के तूफानी आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आइपीएल 2021 के 48वें लीग मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी टीम के लिए फिर से बेहतरीन पारी खेली। मैक्सवेल की इस पारी के दम पर पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 164 रन बनाए। मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी के अलावा इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने 25 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 40 रन और डिविलियर्स ने 40 रन का योगदान दिया।

मैक्सवेल का अर्धशतक, लगाए चार छक्के 

ग्लेन मैक्सवेल अपनी टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं खास तौर पर यूएई लेग में तो उनका बल्ला खूब चल रहा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने इस मुकाबले में 33 गेंदों पर 4 छक्के व 3 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 172.73 का रहा। उन्होंने इस मैच में चौथे विकेट के लिए डिविलियर्स के साथ मिलकर 73 रन की अच्छी साझेदारी की और टीम को मजबूत स्कोर की तरफ ले गए।

मैक्सवेल का इस सीजन में ये लगातार तीसरा शतक अपनी टीम के लिए था। इससे पहले के दो मैचों में भी उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैक्सी ने 56 रन की पारी खेली थी और दो विकेट भी लिए थे तो वहीं राजस्थान रायल्स के खिलाफ उन्होंने नाबाद 50 रन की पारी खेली थी और अब एक बार फिर से उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के लिए 57 रन की अहम पारी खेली। मैक्सवेल के आइपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 94 मैचों में 1912 रन बनाए हैं। उनके नाम पर अब तक एक भी शतक नहीं है जबकि इन मैचों में उन्होंने 11 अर्धशतक लगाए हैं और उन्होंने 22 विकेट भी लिए हैं। मैक्सी के नाम पर इस लीग में अब तक 154 चौके व 110 छक्के भी दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button