ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
मनोरंजन

नेहा धूपिया के घर फिर गूंजी किलकारी, पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर एक नन्हें मेहमान का आगम हुआ है। अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे इस कपल के घर में रविवार को बेटे ने जन्म लिया। इस बात की जानकारी खुद अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके दी।

अंगद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नेहा के मैटरनिटी शूट की एक तस्वीर के साथ एक पोस्ट में खुशखबरी साझा की। उन्होंने लिखा, “सर्वशक्तिमान ने आज हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर नए मेहमान को ‘बेबी’ कहने लिए तैयार है। वाहेगुरु मेहर करे @nehadhupia इस यात्रा के माध्यम से ऐसे योद्धा होने के लिए धन्यवाद। आइए अब इसे हम चारों के लिए यादगार बनाएं।’

अंगद और नेहा, जो पहले से ही एक बेटी के माता-पिता हैं, उसका नाम उन्होंने बड़े प्यार से मेहर रखा है। नेहा ने जुलाई महीने में अपनी प्रेग्नेंसी के बार में लोगों को बताया। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ, उन्होंने लिखा, ‘हमें एक कैप्शन के साथ आने में 2 दिन लगे … सबसे अच्छा जो हम सोच सकते थे वह था … धन्यवाद, भगवान।’

नए सदस्य के बारे में बात करते हुए, पहले अंगद ने ईटाइम्स को बताया था, ‘अब, मुझे लगता है कि, बेबी नंबर दो के साथ, हमारा परिवार पूरा हो जाएगा। और काम से घर लौटने के लिए यह एक सुंदर दृश्य है। क्या होने जा रहा है लड़का या लड़की, हम अभी तक नहीं जानते हैं, लेकिन हम बहुत अधिक खुशी और खुशी लाने के लिए नवजात शिशु के आने का इंतजार कर रहे हैं।’

नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा धूपिया ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में नेहा धूपिया का बोल्ड अंदाज खासा पसंद किया जा रहा है। कई दिनों से नेहा अपनी ये तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button