ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
देश

लखीमपुर हादसे पर राहुल-प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बेकार नहीं जाएगा बलिदान

यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर सियायत भी तेज हो गई है। विपक्षी दल उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमलावर हो गए हैं। इस हादसे को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी की सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, जो इस अमानवीय नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चुका है। लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं होने देंगे- किसान सत्याग्रह ज़िंदाबाद!

PunjabKesari

वहीं, इस घटना को लेकर  प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘ भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।

लखीमपुर खीरी में क्या हुआ?
उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और किसानो के बीच हुई झड़प में तीन किसान हताहत हो गये जबकि दो वाहनो को आग लगा दी गयी। सूत्रों ने बताया कि रविवार को बनवीरपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रयाद मौर्य को एक कार्यक्रम में आना था जबकि किसान अपनी मांगों के समर्थन में काले झंडे दिखाने के लिये खड़े थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलनरत किसानों को हटाने का प्रयास किया जिसे लेकर दोनो पक्षों में बवाल शुरू हो गया। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानो की भीड़ को कार से रौंदने की कोशिश की। इस घटना में तीन किसानों की मौत की खबरें आ रही हैं।

उन्होने बताया कि घटना में घायल दो किसानो के मारे जाने की सूचना है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। उधर किसानो ने दो वाहनो को आग लगा दी। आरोप है कि किसानो को रौदने का प्रयास करने वालों में स्थानीय सांसद और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र आशीष उर्फ मोनू भी शामिल है। घटना के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटनास्थल पर चेतावनी के बावजूद बड़ी तादाद में किसान डटे हुये हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद है।

Related Articles

Back to top button