ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
देश

बोर का केबल काटकर ले जा रहे थे चोर, दुर्गा पंडाल सजा रहे युवकों ने पकड़ा

बिलासपुर। सीपत के तेलीपारा में लगे बोर से चोरों ने केबल वायर काट लिया। इसके बाद संदेही वहां से भागने लगे। इस दौरान पास में ही दूर्गा पंडाल सजा रहे युवकों ने भाग रहे संदेहियों को देख लिया। युवकों ने संदेह होने पर उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वे बोर का केबल काटकर ले जा रहे थे। इस पर युवकों ने संदेही युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।

सीपत के तेलीपारा में रहने वाले सूरज धीवर बुधवार की रात नौ बजे साथियों के साथ दुर्गा पंडाल सजा रहे थे। रात 11 बजे उन्होंने पास में ही आवाज सुना। इस पर वहां मौजूद युवकों ने जाकर देखा। युवकों के पहुंचते ही दो लोग वहां से भागने लगे। संदेह होने पर दुर्गा पंडाल के पास मौजूद युवकों को आवाज देकर बुलाया। इसके बाद भाग रहे लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान सीपत में ही रहने वाले सर्वेश बंजारे और राकेश खरे थे। उनके पास बोर का केबल भी था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बोर का केबल चोरी कर ले जा रहे थे। इस पर पुलिस को इसकी सूचना देकर चोरी का सामान और पकड़े गए संदेहियों को सौंप दिया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

पकड़ने वालों को दी धमकी

सूरज ने बताया कि चोरी के बाद पकड़ाने पर सर्वेश और राकेश उन्हें धमकियां देने लगे। साथ ही उन्हें छोड़ने के लिए भी कहा। इस दौरान दुर्गा पंडाल सजा रहे युवकों से संदेहियों का विवाद भी हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button