ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

कानपुर-हामीपुर हाईवे पर भीषण हादसा, दो ट्रकों की सीधी टक्कर से लगी आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां ट्रेलर और ट्रक की जोरदाल टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में दोनों के चालक समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों गाड़ियां भी बुरी तरह से जल गई हैं। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर मुश्किल से काबू पाया। पुलिस ने तीनों शवों के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों की तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए है।

हादसा कानपुर- हमीपुर हाईवे पर सजेती थाने के अमौली गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि खाली ट्रेलर कानपुर से एमपी की ओर जा रहा था। वहीं ट्रक छतरपुर से जौ लाद कर कानपुर की ओर आ रहा था। ट्रक और ट्रेलर की टक्कर होने पर क्लीनर ट्रक से कूद गया, जिससे उसे चोटें आई है, लेकिन उसकी जान बच गई। आग में जलकर ट्रक और ट्रेलर के चालक समेत 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। क्लीनर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस क्लीनर की मदद से ट्रक चालक की पहचान कर रह उसकी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button