ब्रेकिंग
Balrampur News: शिक्षकों से अवैध वसूली और वीडियो वायरल करने वाले यूट्यूबर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, ज... Crime News: मेडिकल कॉलेज से इलाज के दौरान पुलिस हिरासत से भागा तस्कर, कुछ ही घंटों में दोबारा गिरफ्त... Indore News Today: होटल एसेंशिया में गरबा आयोजन पर पुलिस की गाज, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था के चलते एस... Barotha Police Station News: इंस्टाग्राम मैसेज से संपर्क कर घर में घुसा था आरोपी, पोक्सो एक्ट के तहत... Crime News: चौक इलाके में बेची थीं सोने की चेन और ब्रेसलेट, वीडियो में कबूलनामा आया सामने Singrauli Crime News: रिश्वतखोर बाबू की करतूत बेनकाब, रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार MP Congress Ghar Wapsi Campaign: मध्य प्रदेश कांग्रेस का 'घर वापसी' अभियान शुरू, 600 से अधिक नेताओं ... Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक...
देश

जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, छठवीं और नौवीं में मिलेगा प्रवेश

रायपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय माना कैंप रायपुर में कक्षा छठवीं और कक्षा नौवीं के लिए प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा नौवीं के लिए 31 अक्टूबर, 2011 और कक्षा छठवीं के लिए 30 नवंबर, 2021 तक आनलाइन आवेदन भरे जा सकते हैं। नवोदय विद्यालय माना कैंप के प्राचार्य ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा के अधीन नवोदय विद्यालय समिति के अंतर्गत कार्यरत एक उत्कृष्ट सहशिक्षा आवासीय विद्यालय हैं।

यहां लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुविधा है। सभी विद्यार्थियों को निश्शुल्क शिक्षा, भोजन एवं आवास की सुविधा है। नवोदय विद्यालय माना कैंप में तृतीय भाषा के रूप में कन्नाड़ भाषा का अध्यापन कक्षा छठवीं से नौवी तक कराया जाता है। यहां संगीत, कला और खेलकूद के लिए विद्यार्थियों को विशेष रूप से योग्य शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है।

अनिवार्य कंप्यूटर शिक्षा और स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था है। यह विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से संबंध है, जहां प्रति वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम शत-प्रतिशत रहे हैं। यहां के छात्र प्रति वर्ष अधिकाधिक संख्या में नीट, जेईई मेंस और देश के प्रतिष्ठित अन्य विश्वविद्यालयों में चयनित हो रहे हैं। इस विद्यालय के पूर्व छात्र राज्य एवं भारत सरकार के उच्च पदों पर सेवारत हैं।

इस सत्र के लिए होगी परीक्षा

प्राचार्य ने बताया कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छठवीं एवं नौवीं के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। दोनों कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम संबंधी विवरण इस प्रकार है। कक्षा छठवीं के प्रवेश के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऐसी छात्र एवं छात्राएं जिनकी उम्र एक मई 2006 से 30 अप्रैल 2013 (दोनों तिथियां भी शामिल हैं) आवेदन वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

कक्षा 9वीं के प्रवेश के लिए ऐसे छात्र एवं छात्राएं जिनकी उम्र एक मई 2006 से 30 अप्रैल 2010 (दोनों तिथियां शामिल हैं) प्रवेश के लिए आवेदन वेबसाइटइ के माध्यम से कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षाओं के लिए आनलाइन आवेदन भरने की विधि, प्रवेश नियम एवं पाठ्यक्रम आदि की अधिक जानकारी नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइटइ से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button