ब्रेकिंग
पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल...
खेल

फाइनल में पहुंचने के लिए चेन्नई और दिल्ली में टक्कर, चूक ना जाएं देखना मुकाबला, आजमाएं ये तरीका

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। लीग मुकाबलों में शानदार खेल दिखाने वाली चार टीमों ने प्लेआफ में जगह बनाई। अब होना है फाइनल टीमों के नाम का फैसला जिसके लिए आज शाम टाप दो टीमों में रहना वाली दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा। रिषभ पंत की कप्तानी वाली युवा टीम ने इस सीजन में महेंद्र सिंह धौनी की टीमो दो बार मात दिया है। आज के मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी जबकि हारने वाली को एक और मौका दिया जाएगा।

आइपीएल के इस सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुरू धौनी के सामने होंगे चेला रिषभ। इस मैच से पहले जान लेते हैं इससे जुड़ा तमाम अहम बातें। कब और कहां उठा सकते हैं आप इस मैच का मजा।

कब खेला जाना है चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर मुकाबला ?

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला यह मुकाबला रविवार 10 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आइपीएल का पहला क्वालीफायर मुकाबला ?

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

कितने बजे होगा चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आइपीएल के पहले क्वालीफायर मुकाबले का टास ?

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस मैच में टास शाम 7 बजे होगा।

कितने बजे शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आइपीएल का पहला क्वालीफायर मुकाबला ?

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला यह मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2021 के पहले क्वालीफायर मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2021 का यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा। वहीं आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button