ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मनोरंजन

Rakul Preet Singh ने ‘थैंक गॉड’ के सेट पर सेलिब्रेट किया बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर किया टीम का धन्यवाद

नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अगल पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह रविवार को अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो अपनी आगामी फिल्म की टीम के साथ बर्थडे मना रही हैं। इन बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को रकुल प्रीत सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। पहली तस्वीर में वो फिल्म ‘थैंक गॉड’ की टीम के साथ नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के चेहरे पर केक लगाते हुए दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर टीम को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, धन्यवाद टीम थैंक गॉड। वहीं उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो टीम के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी रही इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह लीड रोल प्ले कर रही हैं।

बता दें कि शनिवार को रकुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप फोटो शेयर कर बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म प्रोडक्शन 41 की शूटिंग को खत्म कर लिया है। उन्होंने लिखा, ‘प्रोडक्शन 41’ की इस कभी ना भूल ने वाले अविश्वसनीय अनुभव के लिए धन्यवाद’। उन्होंने आगे लिखा, ‘प्रतिभाशाली इंसानों के साथ काम करने और एक अद्भुत ग्रुप का हिस्सा होने के लिए धन्यवाद।’

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ‘प्रोडक्शन 41’, ‘थैंक गॉ़ड’ के अलावा जंगली पिक्चर्स की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में अभिनेता आयुषमान खुराना के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो एक डॉक्टर की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा वो जॉन अब्राहम की अटैक और अजय देवगन की ‘मे डे’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button