ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
देश

PM मोदी कल भारतीय अंतरिक्ष संघ का करेंगे उद्घाटन, आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अंतरिक्ष और सैटेलाइट कंपनियों के शीर्ष संगठन भारतीय अंतरिक्ष संघ का डिजिटली उद्घाटन करेंगे। इस संघ में कई भारतीय और वैश्विक कंपनियां शामिल हैं, जिनके पास अंतरिक्ष और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवीनतम क्षमताएं मौजूद हैं। इस संघ के संस्थापकों में भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो, नेल्को (टाटा ग्रुप), वनवेब, मैपमायइंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्री और अनंत टेक्नोलॉजी लिमिटेड शामिल हैं। इस संघ के अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों में गोदरेज, ह्यूजेस इंडिया, एजिस्टा-बीएसटी (agista-BST), एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेल, बीईएल, सेंट्रम इलेक्ट्रॉनिक्स और मैक्सर इंडिया शामिल हैं

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए यह संघ भारतीय अंतरिक्ष उद्योग की सामूहिक आवाज बनना चाहता है। भारत को आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से उन्नत और अंतरिक्ष क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए यह संघ सरकार और उसकी एजेंसियों सहित भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के सभी हितधारकों के लिए नीतिगत वकालत करेगा और उनके साथ समन्वय बनाए रखेगा। एन एंड टी एवं एनएक्सटी (N&T and NXT) के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (डिफेंस) जयंत पटेल इस संघ के पहले अध्यक्ष होंगे और भारती एयरटेल के चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर राहुल वत्स इसके उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. भट्ट को इस संघ का महानिदेशक बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button