ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

टिकैत बोले- किसानों की मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन, अब तक 750 की मौत

मुजफ्फरनगर: किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक तीन कृषि कानूनों को रद्द किए जाने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दिए जाने समेत किसानों की सभी मांगें पूरी नहीं कर दी जातीं, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

टिकैत ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रविवार शाम को संवाददाताओं से कहा कि केंद्र ‘‘किसानों के एक साल से जारी प्रदर्शन को नजरअंदाज कर रहा है, जिसमें 750 किसानों की मौत हो चुकी है।” किसान पिछले साल सितंबर में कृषि कानून लागू किए जाने के बाद से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें निरस्त किए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘किसान विरोधी” हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार इस मामले को सुलझाने के लिए वार्ता के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों का समर्थन करती है।

Related Articles

Back to top button