ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी कर्मचारी काली पट्टी लगाकर कर रहे काम

बिलासपुर। दो सूत्री मांग के समर्थन में सोमवार को जनसंपर्क विभाग के अधिकारी व कर्मचारी काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे जब अधिकारी व कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तब उनकी बांह में काली पट्टी लगी हुई थी। अधिकारी व कर्मचारी काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज करा रहे थे। अधिकारी व कर्मचारी अपने टेबल पर बैठे काम करते नजर आए। राज्य सरकार अधिकारी व कर्मचारियों की गांधीगीरी को गंभीरता से नहीं लिया तब संघ अपनी पूर्व की चेतावनी के तहत 12 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। ऐसी स्थिति में दफ्तर मंे तालाबंदी की नौबत आ जाएगी।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के आह्वान का आज प्रभावी असर जिला मुख्यालय स्थित जनसंपर्क कार्यालय में नजर आया। पुरानी कंपाजिट बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल पर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी आज कुछ अलग ही नजर आए। बांह में काली पट्टी लगाए हुए थे और अपने काम को अंजाम भी दे रहे थे।

दो सूत्री मांग के समर्थन में संघ के पदाधिकारियों ने सामान्य प्रशासन विभाग,जनसंपर्क संचालनायल सहित महत्वपूर्ण विभाग जहां से उनकी मांग पर कार्यवाही हो सकती है अपनी बातों को पहुंचा चुके हैं। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके कार्यालय में भी अपनी मांग पत्र सौंप दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने आयुक्त जनसंपर्क संचालनालय रायपुर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ को छह अक्टूबर को अपनी मांग पत्र के साथ ज्ञापन भी सौंप था।

तब चेतावनी भी दी थी कि उनकी मांगों पर प्रभावी तरीके से अमल की प्रक्रिया प्रारंभ ना की गई तब कालीपट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराने की बात भी कही थी। सोमवार को अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय तो आए पर कुछ अलग अंदाज में दिखाई दिए। 00 बाक्स

संघ ने रखी अपनी ये मांगें

0 राज्य प्रशासनिक सेवा अथव अन्य सेवाओं के अधिकारी के स्थान पर संचालनालय के पद पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की पदस्थापना की जानी चाहिए।

0जनसंपर्क अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के पदों पर जनसंपर्क विभाग के ही अधिकारियों की पदस्थापना की जाए।

Related Articles

Back to top button