ब्रेकिंग
शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो... Nitesh Rane Relief: नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक Moradabad News: मासूम बच्ची के कत्ल मामले में कातिल को उम्रकैद; अफेयर और बदले की खूनी दास्तां का कोर... Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- 'चुनाव और संस्था... IPL 2026 Playoff Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों क... Aly Goni: अली गोनी ने पूरा किया बचपन का वादा; हज यात्रा के लिए रवाना हुए माता-पिता, भावुक हुए एक्टर
देश

सेमीकंडक्टर चिप बनी मुसीबत, Maruti कारों की डिलीवरी के लिए लंबा हो सकता है इंतजार

नई दिल्ली:  देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने पिछले महीने सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी के कारण उत्पादन में 51 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी है। एक नियामक फाइलिंग में ऑटो प्रमुख मारुति ने बताया कि सितंबर 2020 में 81,278 इकाइयों का उत्पादन किया गया। वही बीते साल इसी अ​वधि में 1,66,086 इकाइयों का प्रोडक्शन किया गया था।

MSI ने कहा कि “सितंबर 2021 में कंपनी की उत्पादन मात्रा इलेक्ट्रॉनिक घटकों की कमी के कारण प्रभावित हुई थी, पिछले महीने कुल पैसेंजर वाहन यूनिट का उत्पादन 77,782 इकाई रहा, जबकि सितंबर 2020 में यह आंकड़ा 1,61,668 था। वहीं ऑल्टो और एस-प्रेसो मिनी कारों का उत्पादन पिछले महीने 17,163 यूनिट रहा, जो एक साल पहले 30,492 यूनिट था। इसी तरह, वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर सहित कॉम्पैक्ट कारों का निर्माण 90,924 इकाइयों से घटकर 29,272 इकाई रह गया।

इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि जिप्सी, अर्टिगा, एस-क्रॉस, विटारा ब्रेज़ा और एक्सएल 6 का उत्पादन पिछले महीने घटकर 21,873 इकाई रह गई, जो 2020 के इसी महीने में 26,648 इकाई था। कंपनी ने सितंबर 2020 में 11,183 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने अपनी ईको वैन के उत्पादन में 8,025 इकाइयों की गिरावट दर्ज की। एमएसआई ने कहा कि उसके हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का उत्पादन पिछले महीने 3,496 इकाई रहा, जबकि एक साल पहले महीने में यह 4,418 इकाई था।

इससे पहले एमएसआई ने अगस्त में कुल उत्पादन में सालाना आधार पर 1,13,937 इकाइयों में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी। 31 अगस्त को, ऑटो प्रमुख ने घोषणा की थी कि उसे सेमीकंडक्टर की कमी के कारण हरियाणा और गुजरात में अपने संयंत्रों में सितंबर में कुल वाहन उत्पादन सामान्य उत्पादन का सिर्फ 40 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इसके साथ ही हरियाणा में गुड़गांव और मानेसर संयंत्रों में कंपनी की उत्पादन क्षमता लगभग 15 लाख यूनिट प्रति वर्ष है।

Related Articles

Back to top button