ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

रायपुर में आनलाइन को कड़ी टक्कर देने के लिए अब पंडरी कपड़ा बाजार में त्योहार उत्सव

रायपुर। नवरात्र के साथ ही अब त्योहारी सीजन शुरू हो गया है और कपड़ा बाजार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। खरीदारी के प्रति आनलाइन की ओर बढ़ते लोगों के रुझान को देखते हुए कपड़ा व्यापारियों ने नया रास्ता निकाला है। इसके तहत माल्स और बड़ी-बड़ी कंपनियों की तर्ज पर पहली बार कपड़ा बाजार में शापिंग फैस्टिवल शुरू हो रहा है। कपड़ा कारोबारियों का कहना है कि 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस शापिंग फैस्टिवल में ग्राहकों को एक निश्चित राशि की खरीदारी पर आकर्षक उपहार मिलेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
कारोबारियोंका कहना है कि ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि एसोसिएशन द्वारा सामुहिक रूप से इस तरह का फैस्टिवल शुरू किया जा रहा है। त्योहारी सीजन में आनलाइन कंपनियों से टकराने में इसे एक बड़ी पहल कहा जा सकता है। त्योहारी सीजन के साथ ही आने वाले शादी सीजन को देखते हुए भी कपड़ों के नए कलेक्शन है। अब त्योहारी सीजन में पंडरी कपड़ा बाजार में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।

निश्चित राशि की खरीदारी पर मिलेंगे उपहार
पंडरी थोक कपड़ा व्यावसायी संघ के अध्यक्ष चंदर विधानी ने बताया कि इस शापिंग फैस्टिवल में पूरा फायदा ग्राहकों का ही है। ग्राहकों को एक निश्चित राशि की खरीदारी पर उपहार दिए जाएंगे। साथ ही कूपन मिलेंगे और इस कूपन में निकाले जाने वाले लकी ड्रा में ग्राहक लाखों के दूसरे उपहार भी जीत सकते है।
पहली बार इस तरह की पहल
पंडरी थोक कपड़ा व्यावसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने बताया कि इस तरह शापिंग उत्सव की पहल पहली बार की जा रही है। इसे सीधे-सीधे यह भी कहा जा सकता है कि अब ग्राहकों संस्थान में आकर खरीदारी करने से ज्यादा पायदा मिलेगा। नए कलेक्शन के साथ ही उपहार भी जीत सकते है।

Related Articles

Back to top button