ब्रेकिंग
WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प... पुरुषों में तेजी से फैलने वाली गंभीर बीमारी है प्रोस्टेट कैंसर, शुरुआती चरण में इसके लक्षण आसानी से ... भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ...
देश

विद्युत मंत्रालय ने कहा- दिल्ली में बिजली की कमी के कारण कोई कटौती नहीं हुई

नई दिल्ली– देश में कोयला आपूर्ति की कमी पर विद्युत मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में बिजली की कमी के कारण कोई कटौती नहीं हुई है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली में विद्युत वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) से मिली जानकारी के मुताबिक, बिजली की कमी के कारण बिजली की कोई कटौती नहीं हुई, क्योंकि उन्हें जरूरी मात्रा में बिजली की आपूर्ति की गई थी।

 11 अक्टूबर तक शहर में बिजली की कोई कमी नहीं थी
बयान में कहा गया कि 11 अक्टूबर, 2021 को दिल्ली की अधिकतम मांग 4,683 मेगावाट (अधिकतम) और 101.9 एमयू (ऊर्जा) थी। दिल्ली में बिजली आपूर्ति से जुड़ी एक फैक्टशीट के अनुसार 26 सितंबर से 11 अक्टूबर तक शहर में बिजली की कोई कमी नहीं थी।

बिजली की उपलब्धता जरूरत से अधिक रही
बयान के मुताबिक, 11 अक्टूबर को दिल्ली में 101.1 एमयू की जरूरत के मुकाबले 101.9 एमयू (दस लाख यूनिट) बिजली उपलब्ध थी। इसमें कहा गया कि 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दिल्ली में ऊर्जा की जरूरत और उपलब्धता समान थी। वहीं सोमवार को बिजली की उपलब्धता जरूरत से अधिक रही।

इससे यह भी पता चला कि इस अवधि के दौरान बिजली की अधिकतम मांग और अधिकतम बिजली की मांग की पूर्ति (आपूर्ति) भी समान रही। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में डिस्कॉम ने उन्हें उपलब्ध करायी गयी बिजली से कम बिजली ली।

Related Articles

Back to top button