ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

कुंडली बार्डर पर युवक की बेरहमी से हत्या करने वाला निहंग 7 दिन के पुलिस रिमांड पर

सोनीपत। कुंडली में बर्बरतापूर्ण तरीके से शुक्रवार को युवक लखबीर की हत्या करने के आरोपित निहंग को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उसको दोपहर में दो बजे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। निहंग सरबजीत को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। उसको लेकर सीआइए की टीम न्यायालय पहुंची थी। रिमांड मिलने के बाद उसको पुलिस पूछताछ के लिए साथ लेकर निकल गई।

पेशी के दौरान न्यायालय परिसर छावनी बना रहा। पुलिस ने न्यायालय को बताया कि जिस प्रकार नृशंस तरीके से हत्या की गई है, उसमें कई तरह के हथियारों का प्रयोग हुआ है। अभी तक सरबजीत ही एकमात्र गिरफ्त में आया आरोपित है। ऐसे में उससे महत्वपूर्ण जानकारी ली जानी है।

कुंडली बार्डर पर आंदोलन स्थल के पास युवक की हत्या शुक्रवार को कर दी गई थी। हत्या का आरोप निहंगों पर लगा था। युवक पर धार्मिंक ग्रंथ से बेअदबी करने का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से काट-काटकर व पीटकर हत्या की थी। आरोपितों ने इसके वीडियो भी बनाकर वायरल किए थे। युवक की बेरहमी से हत्या करने और बेरीकेड्स पर लटकाने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हडकंप मच गया था। दोपहर में एडीजीपी संदीप खिरवार, डीसी ललित सिवाच और एसपी जशनदीप सिंह रंधावा भारी पुलिस बल के साथ कुंडली थाने में पहुंच गए थे। वह देर रात तक वहीं पर कैंप किए थे। हत्या करने के आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई थीं।

अधिकारियों का प्रयास था कि बिना माहौल बिगाड़े आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस बल प्रयोग करने के पक्ष में नहीं थी। निहंगों के बीच जाकर वीडियो में दिख रहे आरोपिताें की पहचान करने का साहस अफसर नहीं जुटा सके। इसके चलते डीएसपी मुख्यालय वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम लगाई गई। सुरक्षा के चलते सीआइए की टीम बैकअप में साथ रही। घटना के करीब 14 घंटे बाद शाम को निहंग सरबजीत सिंह ने पुलिस टीम के सामने शुक्रवार शाम को सरेंडर कर दिया।

उसको शनिवार दोपहर में न्यायालय में पेश किया गया। पेशी के दौरान डीएसपी सतीश कुमार और सीआइए की टीम मौजूद रहीं। पुलिस ने न्यायालय को बताया कि आरोपित सरबजीत से हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी की जानी है। वीडियो बनाकर वायरल करने वाले मोबाइल भी बरामद किए जाने हैं। उसके साथियों की शिनाख्त भी की जानी है, जिसके लिए पुलिस को पंजाब जाना पड़ सकता है। पुलिस की दलील को स्वीकार कर न्यायालय ने उसको सात दिन के रिमांड पर सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button