ब्रेकिंग
All India Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जानें... Indore News Update: आज इंदौर आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, स्वामित्व योजना कार्यक्रम में... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आ रहे राहुल गांधी; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में हों... MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में... Gwalior Crime News: KRH में शर्मनाक वारदात! जुड़वा बेटियों के जन्म से गुस्साए पति ने प्रसूता पत्नी प... Ratlam Murder Case: जमीन का हिस्सा न देना पड़े इसलिए देवर-ससुर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान; रत... Bhopal News: ओवैसी के कार्यक्रम के बाद भोपाल में बढ़ा सियासी पारा, टी. राजा सिंह की सभा के लिए मांगी... Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र...
देश

दिल्ली-NCR में रसोईघर से बढ़ने लगी प्याज और टमाटर की दूरी, देखें- सब्जियों की रेट लिस्ट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। दिल्ली में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसकी वजह से किचन का बजट बिगड़ गया है। गाजीपुर सब्जी मंडी के एक विक्रेता का कहना है, थोक में टमाटर की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम है। दाम बढ़ने की पीछे की वजह बताते हुए दुकानदार का कहना है कि बारिश की वजह सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ा है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रहीं कीमतें भी इसकी मुख्य वजह है।

दरअसल माल ढुलाई करने वाले वाहनों का किराया बढ़ गया है। दिल्ली में बाहर से आने वाली सब्जियों की ढुलाई की वजह से सब्जी विक्रेता इसके भी दाम बढ़ा दिए हैं।

jagran

मिली जानकारी के अनुसार, खुदरा बाजार में टमाटर की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। मंडी में टमाटर 60 रुपये प्रति किलोग्राम तो खुदरा बाजार में इसकी कीमतें 80 रुपये प्रति किलो या फिर उससे ज्यादा हो गई है। इसके अलावा अन्य हरी सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। इसके साथ ही प्याज की कीमतें भी बढ़ी हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों को जेब हल्की करनी पड़ रही है।

आजादपुर मंडी में भी बढ़े टमाटर के दाम

वहीं, आजादपुर सब्जी मंडी में भी सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है। टमाटर के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। एक महीने पहले थोक में अधिकतम 20 रुपये किलो तक बिकने वाला टमाटर अब 60 रुपये तक पहुंच गया है। इसकी वजह खुदरा बाजारों में टमाटर प्रति किलो 80 रुपये में बिक रहा है।

गुरुग्राम में भी रसोईघर से बढ़ने लगी प्याज और टमाटर की दूरी

वहीं, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी रसोईघर से प्याज और टमाटर की दूरी बढ़ने लगी है। जागरण संवाददाता के अनुसार, जो प्याज पहले 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वह लंबी छलांग लगाकर 70 से 80 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले समय में इसके भाव में और तेजी से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं, टमाटर तीन दिन पहले 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव तक पहुंच गया था। पहले यह 30 रुपये के भाव था जो शुक्रवार को 80 रुपये प्रति किलोग्राम में बिका।

सब्जी      भाव रुपये प्रति किलो

टमाटर        50 से 80

प्याज         55 से 60

आलू          20 से 25

ब्रोकली              400

फूल गोभी           80

कद्दू                   40

मशरूम             200

करेला                80

घीया                 40

खीरा                 60

मेथी (साग)       120

मूली                  50

लहसुन            120

टमाटर, प्याज समेत अन्य सब्जियों के लगभग यही दाम एनसीआर के अन्य शहरों में भी है।

Related Articles

Back to top button